जानें, ''अजहर'' में किसिंग सीन को लेकर क्‍या बोलीं नरगिस फाखरी ?

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 May 2016 12:39 PM

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री नरगिस फाखरी जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘अजहर’ में अभिनेता इमरान हाशमी के आपोजिट नजर आयेंगी. उनका कहना है कि उन्हें फिल्‍म में इमरान के साथ किसिंग सीन के रीटेक के लिए शूट करना बहुत अजीब लगा. यह फिल्‍म पूर्व क्रिकेटर मोहम्‍मद अजहरुद्दीन की बायोपिक है. नरगिस ने कहा, ‘मुझे नहीं पता […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री नरगिस फाखरी जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘अजहर’ में अभिनेता इमरान हाशमी के आपोजिट नजर आयेंगी. उनका कहना है कि उन्हें फिल्‍म में इमरान के साथ किसिंग सीन के रीटेक के लिए शूट करना बहुत अजीब लगा. यह फिल्‍म पूर्व क्रिकेटर मोहम्‍मद अजहरुद्दीन की बायोपिक है.

नरगिस ने कहा, ‘मुझे नहीं पता था कि इसमें इतने सारे किसिंग सीन होंगे. मुझे लगा कि मुझे इसके लिए अतिरिक्त भुगतान लेना चाहिए क्योंकि यह बेहुदा है कि मुझे इसके लिए रीटेक देने पडे और बार बार इसकी शूटिंग करनी पडी. मुझे लगा कि क्या यह कोई मजाक हो रहा है.’ ‘रॉकस्टार’ की अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें किसिंग सीन या अंतरंग दृश्य करते समय अजीब महसूस होता है.

उन्होंने कहा, ‘हालांकि मैं शर्मिली नहीं दिखती लेकिन मैं शर्मिली हूं, इसलिए ऐसे दृश्य करते समय मुझे हमेशा अजीब लगता है. मैं तनाव को दूर भगाने के लिए हंसी मजाक करती हूं या चुटकुले सुनाती हूं. यदि आप ऐसे अभिनेता के साथ काम कर रहे हों जो आपको सहज महसूस कराए तो अच्छा लगता है.’

नरगिस ने इमरान की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह जमीन से जुडे इंसान हैं. उन्होंने कहा, ‘वह पेशेवर हैं और आपको सहज महसूस कराते है.’ फिल्म में इमरान, नरगिस, प्राची देसाई और गौतम गुलाटी अभिनय कर रहे हैं. यह फिल्म 13 मई को रिलीज होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola