...तो इसलिए शाहरुख की आंखों की दीवानी हैं लड़कियां

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान का कहना है कि उनकी फीमेल्स फैन को उनकी आंखें बेहद पसंद आती है. उनका कहना है कि मेरी आंखें सेक्सी लगती है और थकी हुई नहीं लगती इसलिये शायद लड़कियों को मेरी आंखों को पसंद करती है. जल्द ही किंग खान की फिल्म ‘रईस’ रिलीज होनेवाली है जिसमें वे नवोदित […]
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान का कहना है कि उनकी फीमेल्स फैन को उनकी आंखें बेहद पसंद आती है. उनका कहना है कि मेरी आंखें सेक्सी लगती है और थकी हुई नहीं लगती इसलिये शायद लड़कियों को मेरी आंखों को पसंद करती है. जल्द ही किंग खान की फिल्म ‘रईस’ रिलीज होनेवाली है जिसमें वे नवोदित अभिनेत्री माहिरा खान के साथ रोमांस करते नजर आयेंगे.
‘फेम-लाइव वीडियो सोशल प्लेटफॉर्म’ में बातचीत के दौरान उन्होंने थोड़ा वक्त निकालकर उन्होंने अपनें फैंस से ‘रईस’ के बारे में कई बातें कहीं. आपको बता दें कि फिल्म में उनका किरदार हटकर है और उन्होंने चश्मा भी लगाया है. फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दिकी भी मुख्य भूमिका में हैं.
उन्होंने इस फिल्म में अपने किरदार की सुरमा लगी आंखों के बारे में कहा कि,’ आंखों में काजल है जो बेहद डरावना लग रहा है. कई लोगों ने मुझे ऐसा कहा है. मुझे भी लग रहा है कि फिल्म में मैं थोड़ी बुरा लग रहा हूं. सिने जगत के भी कई कलाकारों ने भी कहा कि मैं किस किरदार में बहुत अच्छा नहीं लग रहा हूं.’
इस दौरान उन्होंने अपने बेटे अब्राम के साथ फिल्म देखने के कई अनुभवों को शेयर किया. उन्होंने बताया कि दोनों ने ‘मिनियंस’ 200 बार देखी है, वह मेरी भी पसंदीदा फिल्म है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




