ePaper

जानें, प्रत्‍युषा आत्‍महत्‍या मामले से जुड़ी 10 महत्‍वपूर्ण बातें...

Updated at : 19 Apr 2016 4:32 PM (IST)
विज्ञापन
जानें, प्रत्‍युषा आत्‍महत्‍या मामले से जुड़ी 10 महत्‍वपूर्ण बातें...

जानीमानी टीवी अभिनेत्री प्रत्‍युषा बनर्जी की आत्‍महत्‍या की गुत्‍थी लगातार उलझती जा रही है. अब इस मामले में एक नया खुलासा हुआ है जिसके अंतर्गत प्रत्‍युषा प्रेगनेंट थी और सुसाइड करने से कुछ दिनों पहले ही उन्‍होंने अबॉर्शन करवाया था. जेजे हॉस्पिटल के डॉक्‍टरों ने इस बात की पुष्टि की है. 1 अप्रैल के बाद […]

विज्ञापन

जानीमानी टीवी अभिनेत्री प्रत्‍युषा बनर्जी की आत्‍महत्‍या की गुत्‍थी लगातार उलझती जा रही है. अब इस मामले में एक नया खुलासा हुआ है जिसके अंतर्गत प्रत्‍युषा प्रेगनेंट थी और सुसाइड करने से कुछ दिनों पहले ही उन्‍होंने अबॉर्शन करवाया था. जेजे हॉस्पिटल के डॉक्‍टरों ने इस बात की पुष्टि की है. 1 अप्रैल के बाद से ही इस मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. वहीं प्रत्‍युषा के ब्‍वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह भी शक के दायरे में हैं. जानें इस घटना से जुड़ी 10 महत्‍वपूर्ण बातें…

1. टीवी पर ‘बालिका वधु’ धारावाहिक में आनंदी का किरदार निभाने वाली प्रत्यूषा बनर्जी का शव मुंबई के कांदीवली स्थित उनके फ्लैट में पंखे से लटका मिला था. उन्‍हें सबसे पहले उनके व्‍बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह ने देखा था.

2. जमशेदपुर की रहने वाली प्रत्‍युषा को राहुल ने कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्‍टरों ने उनके मौत की पुष्टि की. पुलिस का फ्लैट से कोई भी सुसाइड नोट या कोई और सबूत नहीं मिला जो मामले में कुछ भी प्रकाश डाल सके.

3. प्रत्यूषा की दोस्त काम्या पंजाबी और विकास गुप्ता ने दावा किया कि राहुल ने प्रत्यूषा को धोखा दिया था और वह लोग एक ‘बेमेल रिश्ते’ में थे. काम्या ने बताया कि घटना से तीन-चार दिन पहले प्रत्यूषा ने फोन पर बताया कि था कि राहुल उसे धोखा दे रहा है. उसने कहा था कि वह ऐसे इस रिश्ते को खत्म करना चाहती हैं.

4. राहुल के पूर्व अधिवक्‍ता नीरज गुप्ता ने अपने एक बयान में दावा किया कि राहुल और प्रत्युषा दोनों ड्रग्स लेते थे. राहुल से मिलने के बाद ही प्रत्युषा को ड्रग्स की लत लग गयी थी. राहुल ने दो-दो शादियां की हैं और इसके बावजूद वह खुद को कुंवारा बताता था.

5. राहुल के माता-पिता का कहना है कि करीब डेढ़ महीने पहले ही प्रत्‍युषा रांची आयी थी और दोनों के बीच कोई अनबन नहीं था. प्रत्‍युषा के अकांउट में पैसे भी नहीं थे. राहुल पुलिस का पूरा सहयोग कर रहा है.’ राहुल के पिता हर्षवर्धन का कहना है प्रत्‍युषा की आत्महत्‍या से वे हैरान हैं.

6. प्रत्यूषा का अंतिम संस्कार शाम करीब छह बजे ओशीवाडा शव दाहगृह में किया गया. अंतिम संस्कार में काम्या पंजाबी, स्मिता बंसल, रोहित वर्मा, राखी सावंत, एजाज खान, रतन राजपूत, सारा खान, पूजा बोस, शिल्पा सकलानी, अपूर्वा अग्निहोत्री, जया भानुशाली, माही विज एवं अन्य टेलीविजन हस्तियों ने भाग लिया था.

7. ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह का कहना है कि पहला हम दो बीएचके फ्लैट में रहते थे और हमारे पास दो चाबियां थीं. एक प्रत्युषा रखती थीं. एक मैं. उस दिन जब मैं बेडरुम में गया तो मैंने प्रत्युषा को फंखे से टंगा पाया. मैं बहुत डर गया था. मैंने तुरंत पड़ोसियों को मदद के लिए बुलाया. और फिर मैं कोकिलाबेन हॉस्पीटल गया.

8. प्रत्‍युषा के एक करीबी दोस्‍त के अनुसार प्रत्‍युषा ने एक दोस्‍त को कॉल करके राहुल की एक्‍स-गर्लफ्रेंड के बारे में कई सवाल पूछे थे. उसे शक था कि राहुल उसे धोखा दे रहा था. इसके अलावा काम न मिलने के कारण और पैसे खत्‍म हो जाने के कारण भी वो तनाव में थी.

9. प्रत्युषा और राहुल के गोरेगांव स्थित हारमोनी अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट की पुलिस ने तलाशी ली. इस दौरान उन्हें वहां पर भारी मात्रा में दवाएं तथा शराब मिलीं थी. पुलिस दवाओं की जांच किसी डॉक्टर से करवायेगी, जिससे पता चल सके कि उनका इस्तेमाल किन परिस्थितयों में किया जाता है.

10. राहुल ने खुद पर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है. पुलिस का कहना है कि कुछ सवाल ऐसे हैं जिनका जवाब सिर्फ राहुल ही दे सकते हैं. राहुल और प्रत्युषा पिछले काफी समय से एक ही फ्लैट में रह रहे थे. अब राहुल को इस केस में सहयोग देने के लिए बांगुर नगर पुलिस स्‍टेशन में 23 अप्रैल को हाजिर होना होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola