VIDEO : इमरान-नरगिस का रोमांस, ''अजहर'' का नया गाना रिलीज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Apr 2016 3:50 PM
बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘अजहर’ को लेकर खासा सुर्खियां बटोर रहे हैं. फिल्म में उन्होंने पूर्व क्रिकेट कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का किरदार निभाया है. फिल्म का पहला गाना ‘बोल दो न जरा’ रिलीज हो गया है. इस गाने में इमरान और नरगिस फाखरी की शानदार कैमेस्ट्री नजर आ रही है. टोनी […]
बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘अजहर’ को लेकर खासा सुर्खियां बटोर रहे हैं. फिल्म में उन्होंने पूर्व क्रिकेट कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का किरदार निभाया है. फिल्म का पहला गाना ‘बोल दो न जरा’ रिलीज हो गया है. इस गाने में इमरान और नरगिस फाखरी की शानदार कैमेस्ट्री नजर आ रही है.
टोनी डिसूजा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में इमरान का लुक डिफ्रेंट नजर आ रहा है. फिल्म में प्राची देसाई और लारा दत्ता भी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया है. रोमांटिक छवि से इंडस्ट्री में मशहूर इमरान एक बार फिर रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं.
इस फिल्म को लेकर इमरान खासा उत्साहित हैं. इस फिल्म के लिए उन्होंने क्रिकेट की बारीकियों को सीखने के लिए कड़ी मेहनत की है. खास बात यह है कि इमरान को खुद अजहरुद्दीन ने क्रिकेट की बारीकियों से रुबरु कराया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










