राखी सावंत ने किया दावा, प्रत्युषा की मौत के पीछे एक वीडियो
Updated at : 05 Apr 2016 7:02 PM (IST)
विज्ञापन

मुंबई : प्रत्युषा बनर्जी की मौत किस वजह से हुई यह अनुसंधान के बाद पता चलेगा लेकिन ड्रामा क्वीन राखी सांवत ने इस मामले में चौकाने वाला खुलासा किया है. राखी ने कहा, प्रत्युषा की मौत एक वीडियो के कारण हुई है और उसकी हत्या को आत्महत्या का रंग देने की कोशिश की जा रही […]
विज्ञापन
मुंबई : प्रत्युषा बनर्जी की मौत किस वजह से हुई यह अनुसंधान के बाद पता चलेगा लेकिन ड्रामा क्वीन राखी सांवत ने इस मामले में चौकाने वाला खुलासा किया है. राखी ने कहा, प्रत्युषा की मौत एक वीडियो के कारण हुई है और उसकी हत्या को आत्महत्या का रंग देने की कोशिश की जा रही है.
राखी सांवत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इसका खुलासा किया उन्होंने कहा कि हमारे बीच प्रत्युषा के साथ हमेशा अत्याचार होता रहा लेकिन हमें इसकी जानकारी नहीं मिली. प्रत्युषा शादी करके हमें चौकांना चाहती थी लेकिन उसकी मौत की खबर ने हमें हैरान कर दिया. राखी सांवत ने दावा किया कि प्रत्युषा की मौत का कारण एक वीडियो है जो सलोनी ने उसे भेजा था. इस वीडियो को लेकर राहुल राज और प्रत्युषा की बच झड़प हुई.
राखी ने कहा, मैंने प्रत्युषा के चेहरे पर जख्म के निशान देखे थे जो उसके गले और नाक पर थे लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका कोई जिक्र नहीं है. मैं जानना चाहती हूं कि वो निशान कहां गायब हो गये. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका जिक्र क्यों नहीं है. राखी ने पत्रकारों से कहा कि जिस वीडियो के कारण प्रत्युषा की मौत हुई वो उनके पास भी है लेकिन वो इस वीडियो को मीडिया के सामने पेश नहीं करेंगी क्योंकि वो सबूत सीधे पुलिस को देना चाहती हैं.
WATCH: Rakhi Sawant demands ceiling fans be banned in all houses, says this is what people use to commit suicidehttps://t.co/fxYPLouh5I
— ANI (@ANI) April 5, 2016
मैंने राहुल को रोका था कि वो प्रत्युषा को परेशान ना करे. मैं चाहती हूं कि हर घर से सीलिंग फैन को हटा दिया जाए क्योंकि महिलाएं आत्महत्या के लिए इसका इस्तेमाल कर रही है. राखी ने कहा कि भारत माता की जय उतना जरूरी नहीं जितना भारत के मां बहनों की जान की रक्षा करना है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




