ePaper

लुक्स उतने ही महत्वपूर्ण है जितना एक अच्छी फिल्म साइन करना : करीना

Updated at : 04 Apr 2016 3:32 PM (IST)
विज्ञापन
लुक्स उतने ही महत्वपूर्ण है जितना एक अच्छी फिल्म साइन करना : करीना

मुंबई : करीना कपूर खान बॉलीवुड की एक स्टाइलिश अभिनेत्री हैं और उनका कहना है कि लुक्स उतने ही महत्वपूर्ण हैं जितना कि एक अच्छी भूमिका चुनना. फिल्म ‘‘की एंड का’ की 34 वर्षीया अभिनेत्री का कहना है कि ग्लैमरस भूमिका उनपर स्वाभाविक रूप से जंचती है. करीना ने कहा, ‘‘मुझे ग्लैमरस होना पसंद है. […]

विज्ञापन

मुंबई : करीना कपूर खान बॉलीवुड की एक स्टाइलिश अभिनेत्री हैं और उनका कहना है कि लुक्स उतने ही महत्वपूर्ण हैं जितना कि एक अच्छी भूमिका चुनना. फिल्म ‘‘की एंड का’ की 34 वर्षीया अभिनेत्री का कहना है कि ग्लैमरस भूमिका उनपर स्वाभाविक रूप से जंचती है.

करीना ने कहा, ‘‘मुझे ग्लैमरस होना पसंद है. यह वह चीज है जिसके लिए मैं पहचानी जाती हूं. यह मेरा एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है. लोग मुझे ग्लैमरसरूपमें देखना पसंद करते हैं. मेरे लिए अच्छा दिखना उतना ही महत्वपूर्ण है जितना एक अच्छी फिल्म साइन करना.’
अभिनेत्री ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि ग्लैमरस को ग्रेसफुल नहीं समझा जाता और मुझे यह पसंद नहीं है. मेरा मानना है कि यह बहुत ही ग्रेसफुल और सुरुचिपूर्ण है. मैं हमेशा सुरचिपूर्ण ढंग से कपड़े पहनती हूं’ करीना का मानना है कि एक महिला के लिए ठीक से और सुरुचिपूर्ण ढंग से कपड़े पहने जाना बहुत ही मायने रखता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola