ePaper

Oscars 2016: व्‍हाइट गाउन में प्रियंका चोपड़ा का जलवा, देखें वीडियो

Updated at : 29 Feb 2016 3:23 PM (IST)
विज्ञापन
Oscars 2016: व्‍हाइट गाउन में प्रियंका चोपड़ा का जलवा, देखें वीडियो

लॉस एंजिलिस : बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपडा ऑस्कर पुरस्कार समारोह में लेबनान के डिजाइनर जुहैर मुरीद द्वारा डिजाइन किया गया सफेद रंग का स्ट्रैपलेस गाउन पहने नजर आईं. वहीं प्रियंका ने इस समारोह की मेजबानी भी की. उनका सादगीभरा और स्‍टाईलिश अंदाज बेहद खूबसूरत लग रहा था. पूर्व विश्व सुंदरी ऑस्कर में सफेद पोशाक के […]

विज्ञापन

लॉस एंजिलिस : बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपडा ऑस्कर पुरस्कार समारोह में लेबनान के डिजाइनर जुहैर मुरीद द्वारा डिजाइन किया गया सफेद रंग का स्ट्रैपलेस गाउन पहने नजर आईं. वहीं प्रियंका ने इस समारोह की मेजबानी भी की. उनका सादगीभरा और स्‍टाईलिश अंदाज बेहद खूबसूरत लग रहा था.

पूर्व विश्व सुंदरी ऑस्कर में सफेद पोशाक के साथ अंगूठियां और कान में हीरे की बालियां पहने बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं. बीच की मांग निकालकर की गई पोनी और सुनहरे भूरे रंग का स्मोकी आई लुक उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था.

undefined

प्रियंका रेड कार्पेट में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही थीं लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि वह इस बात को लेकर घबराई हुई थी कि कहीं अवार्ड पेश करते हुए ऑस्कर मंच पर गडबडी न हो जाए.

undefined

रेयान सीक्रेस्ट ने प्रियंका से पूछा था, ‘क्या आपने नामों का अभ्यास किया है.’ उन्होंने कहा, ‘हां मैंने किया है. भगवान का शुक्र है कि मैंने सभी उम्मीदवारों के नाम पहले से रिकार्ड कर लिया है क्योंकि मुझे लग रहा था, ‘ हे भगवान, मुझसे कोई गडबडी न हो जाए.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola