ePaper

करिश्‍मा ने पति के खिलाफ कराया दहेज उत्‍पीड़न का मामला दर्ज, पहले भी लगा चुकीं है आरोप

Updated at : 27 Feb 2016 1:22 PM (IST)
विज्ञापन
करिश्‍मा ने पति के खिलाफ कराया दहेज उत्‍पीड़न का मामला दर्ज, पहले भी लगा चुकीं है आरोप

बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्‍मा कपूर और संजय कपूर के तलाक का मामला चल रहा है. लेकिन अब इस केस में एक नया मोड़ आया है. करिश्‍मा ने खार पुलिस स्‍टेशन, मुंबई में धारा-498 के तहत संजय कपूर के खिलाफ दहेज उत्‍पीड़न का मामला दर्ज कराया है. करिश्‍मा ने अपनी शिकायत में मान‍सिक उत्‍पीड़न का भी जिक्र […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्‍मा कपूर और संजय कपूर के तलाक का मामला चल रहा है. लेकिन अब इस केस में एक नया मोड़ आया है. करिश्‍मा ने खार पुलिस स्‍टेशन, मुंबई में धारा-498 के तहत संजय कपूर के खिलाफ दहेज उत्‍पीड़न का मामला दर्ज कराया है. करिश्‍मा ने अपनी शिकायत में मान‍सिक उत्‍पीड़न का भी जिक्र किया है.

हाल ही में खबरें आ रही थी कि दोनों आपसी सहमति से एकदूसरे से तलाक लेने के लिए राजी हो गये थे लेकिन बाद में करिश्‍मा ने ऐसा करने से मना कर दिया. वहीं इस केस में आरोप-प्रत्‍यारोप का सिलसिला जारी है. दोनों के तलाक का मामला मुबंई के बांद्रा की एक फैमिली कोर्ट में चल रहा है.

इससे पहले संजय कपूर द्वारा दायर एक याचिका में यह कहा गया है कि करिश्‍मा एक पत्‍नी और बहू की जिम्‍मेदारी निभाने में असफल रही हैं साथ ही उन्‍होंने एक मां की जिम्‍मेदारी को भी अच्‍छी तरह से नहीं निभाया. करिश्‍मा और संजय के दो बच्‍चे (समायरा और कियान) हैं. दोनों बच्‍चों की कस्‍टडी का मुद्दा अभी कोर्ट में ही है. फिलहाल बच्‍चे अभी मां करिश्‍मा कपूर के साथ ही रहते हैं.

वहीं दूसरी ओर करिश्‍मा कपूर के वकील ने क्रांति साठे ने इन सभी अरोपों को बेबुनियाद बताया है. उनका कहना है कि,’ संजय झूठी कहानियां बनाकर बच्‍चों के लिए स्थिति को और मुश्किल बना रहे हैं. इससे बच्‍चों पर बुरा असर पड़ सकता है.’

करिश्‍मा और संजय के दो बच्‍चे (समायरा और कियान) हैं. दोनों बच्‍चों की कस्‍टडी का मुद्दा अभी कोर्ट में ही है. फिलहाल बच्‍चे अभी मां करिश्‍मा कपूर के साथ ही रहते हैं.आपको बता दें कि दोनों की शादी वर्ष 2003 में हुई थी. बड़ी बेटी समायरा वर्ष 2005 में और बेटा कियान वर्ष 2010 में पैदा हुआ था. इससे पहले करिश्‍मा ने आरोप लगाया था कि संजय पर उनके साथ दुर्व्‍यवहार करने, शराबी होने और धोखा देने का आरोप लगाया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola