Rocky Handsome: जॉन-श्रुति का रोमांटिक गाना ''रहनुमा...'' रिलीज, वीडियो

बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम और अभिनेत्री श्रुति हासन की आगामी फिल्म ‘रॉकी हैंडसम’ का दूसरा गाना ‘रहनुमा…’ रिलीज हो गया है. इस गाने में जॉन-श्रुति की शानदार कैमेस्ट्री नजर आ रही हैं. फिल्म के इस रोमांटिक गाने में श्रुति एक डिफ्रेंट अंदाज में नजर आ रही है. इससे पहले फिल्म का एक पार्टी सॉन्ग रिलीज […]
बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम और अभिनेत्री श्रुति हासन की आगामी फिल्म ‘रॉकी हैंडसम’ का दूसरा गाना ‘रहनुमा…’ रिलीज हो गया है. इस गाने में जॉन-श्रुति की शानदार कैमेस्ट्री नजर आ रही हैं. फिल्म के इस रोमांटिक गाने में श्रुति एक डिफ्रेंट अंदाज में नजर आ रही है.
इससे पहले फिल्म का एक पार्टी सॉन्ग रिलीज हुआ था जिसमें ‘बिग बॉस’ फेम नोरा फतेही ठुमके लगाती नजर आ रही थी. कुछ ही दिनों पहले ही फिल्म को फर्स्ट पोस्टर रिलीज हुआ था जिसमें जॉन हाथ में बंदूक लिये टफ लुक में नजर आ रहे थे और उनके चेहरे और हाथ में खून के छींटे नजर आ रहे थे.
इस फिल्म में जॉन फिर एकबार एक्शन रोल के साथ वापसी करने जा रहे हैं. जॉन ने अपने एक बयान में कहा था कि फिल्म एक इमोशनल कहानी होगी. जॉन और श्रुति इससे पहले फिल्म ‘वेलकम बैक’ में नजर आ चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




