VIDEO : जाट आंदोलन पर बोले रणदीप हुड्डा, कहा- ''बावला होने की जरुरत नहीं...''

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Feb 2016 9:48 AM

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने जाट समुदाय के नेताओं से शांति की अपील करते हुए उनसे सरकार के साथ शांतिपूर्ण वार्ता में शामिल होने का अग्राह किया है जो आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. हुड्डा खुद जाट समुदाय से ताल्लुक रखते हैं. वह हरियाणा के रोहतक से हैं जो […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने जाट समुदाय के नेताओं से शांति की अपील करते हुए उनसे सरकार के साथ शांतिपूर्ण वार्ता में शामिल होने का अग्राह किया है जो आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं.

हुड्डा खुद जाट समुदाय से ताल्लुक रखते हैं. वह हरियाणा के रोहतक से हैं जो अशांति से सबसे ज्यादा प्रभावित है. 39 वर्षीय अभिनेता ने ट्विटर पर ट्वीटों की एक श्रृंखला में मुद्दों को अपनी मूल भाषा हरियाणवी में संबोधित किया और लोगों से तोडफोड बंद करने की अपील की.

उन्होंने लिखा, ‘ राम राम. अपने ही घर में आग लगाने का क्या फायदा? बातचीत से ही बात आगे बढेगी. भाई ये तोडफोड बंद करो.’

उन्होंने लिखा, ‘बावला होने की जरुरत नहीं है. बातचीत से ही इस मुद्दे का हल निकलेगा. मुद्दा राजनैतिक ना बनने दो. शांति रखो. अपने ही घर में आग ना लगाओ.’ अभिनेता ट्वीट किया, ‘पूरे देश ने आपकी आवाज सुनली. अब बंद करो तोडफोड और शांतिपूर्ण वार्ता प्रक्रिया के लिए आगे बढ़ो.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola