ePaper

अमेरिका से पहले भारत में रिलीज होगी ''द जंगल बुक'', देखें ट्रेलर

Updated at : 18 Feb 2016 10:52 AM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका से पहले भारत में रिलीज होगी ''द जंगल बुक'', देखें ट्रेलर

भारतीय दर्शकों के लिए खुशखबरी है कि आगामी फिल्‍म ‘द जंगल बुक’ अमेरिका से पहले भारत में रिलीज होगी. फिल्‍म में 12 साल के भारतीय-अमेरिकी बच्‍चे नील सेठी ने मोगली की भूमिका निभाई है. भारत में यह फिल्‍म 8 अप्रैल को रिलीज होगी. इस फिल्‍म का निर्देशन ‘आयरन मैन’ के जानेमाने निर्देशक जॉन फेवरोऊ ने […]

विज्ञापन

भारतीय दर्शकों के लिए खुशखबरी है कि आगामी फिल्‍म ‘द जंगल बुक’ अमेरिका से पहले भारत में रिलीज होगी. फिल्‍म में 12 साल के भारतीय-अमेरिकी बच्‍चे नील सेठी ने मोगली की भूमिका निभाई है. भारत में यह फिल्‍म 8 अप्रैल को रिलीज होगी. इस फिल्‍म का निर्देशन ‘आयरन मैन’ के जानेमाने निर्देशक जॉन फेवरोऊ ने किया है.

वहीं डिज्नी इंडिया स्टूडियो की उपाध्यक्ष अमृता पांडे का कहना है कि,’ फिल्‍म रोमांच से भरपूर है. दर्शकों को यह यात्रा बेहद पसंद आयेगी. ‘द जंगल बुक’ अमेरिका से पहले भारत में रिलीज होगी. भारतीय दर्शकों के लिए इस फिल्‍म में बहुत सारी चीजें है.’ फिल्‍म में बेन किंग्सले, स्कार्लेट जोहानसन, बिल मुर्रे और इदरिस एल्बा जैसे कलाकारों ने अपनी आवाज दी है.

फिल्‍म को ट्रेलर लॉन्‍च हो चुका है जो रोमांस से भरपूर नजर आ रहा है. पेड़ों की झुरमुटों से अचानक‍ जानवरों का निकलना शानदार है. ट्रेलर में शेर की दहाड़, बाघ का गुर्राना और भालू का सॉन्‍ग भी शानदार लग रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola