शाहरुख खान ने भरा 1.93 लाख रुपये का जुर्माना

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने यहां अपने बंगला ‘मन्नत’ के बाहर अवैध रैम्प के लिए 1.93 लाख रुपये का जुर्माना भरा है. यह जुर्माना उन्होंने अवैध रैम्प को ढहाए जाने की कीमत के रुप में निकाय अधिकारियों को दिया है. आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने कहा कि उन्होंने बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) से शाहरुख […]
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने यहां अपने बंगला ‘मन्नत’ के बाहर अवैध रैम्प के लिए 1.93 लाख रुपये का जुर्माना भरा है. यह जुर्माना उन्होंने अवैध रैम्प को ढहाए जाने की कीमत के रुप में निकाय अधिकारियों को दिया है.
आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने कहा कि उन्होंने बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) से शाहरुख खान द्वारा बंगले के बाहर बनाए गए अवैध रैम्प को लेकर की गई कार्रवाई का ब्योरा मांगा था. गलगली ने पूछा था कि कार्रवाई पर कितना पैसा खर्च हुआ और क्या इसके बदले में कोई भुगतान किया गया.
सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत आवेदन के जवाब में बीएमसी के बांद्रा एच पश्चिमी वार्ड के सहायक इंजीनियर (निरीक्षण) ने जानकारी दी कि अभिनेता ने पिछले साल 11 मार्च को चेक के जरिए 1,93,784 रुपये का भुगतान किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




