ePaper

ट्रेनर से भिड़ती नजर आई अनुष्‍का शर्मा, सामने आई तसवीरें

Updated at : 11 Feb 2016 12:36 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रेनर से भिड़ती नजर आई अनुष्‍का शर्मा, सामने आई तसवीरें

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्‍का शर्मा जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘सुल्‍तान’ में नजर आनेवाली हैं. फिल्‍म में वे सलमान खान के आपोजिट नजर आयेंगी. हाल ही में अनुष्‍का ने कुछ तसवीरें सोशल साइट पर अपने फैंस के लिए शेयर की है जिसमें वे ट्रेनर के साथ दो-दो हाथ करती नजर आ रही है. फिल्‍म में सलमान और […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्‍का शर्मा जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘सुल्‍तान’ में नजर आनेवाली हैं. फिल्‍म में वे सलमान खान के आपोजिट नजर आयेंगी. हाल ही में अनुष्‍का ने कुछ तसवीरें सोशल साइट पर अपने फैंस के लिए शेयर की है जिसमें वे ट्रेनर के साथ दो-दो हाथ करती नजर आ रही है. फिल्‍म में सलमान और अनुष्‍का दोनों ही रेसलर की भूमिका में नजर आयेंगे.

अनुष्‍का इस फिल्‍म को लेकर खासा उत्‍साहित हैं. वे पहली बार सलमान के साथ स्‍‍क्रीन शेयर करेंगी. पिछले काफी दिनों से फिल्‍म के लिए फीमेल लीड की तलाश की जा रही थी. कई अभिनेत्रि‍यों के नाम सामने आये जिसमें से अनुष्‍का को फाईनल किया गया. अनुष्‍का ने पिछले दिनों सलमान के साथ एक तसवीर भी शेयर की थी.

सलमान ने भी फिल्‍म के लिए अपना वजन बढ़ाया है. हाल ही में उन्‍होंने फिल्‍म में उनका एक लुक जारी किया था. अनुष्‍का इससे पहले आमिर खान के साथ फिल्‍म ‘पीके’ और शाहरुख खान के साथ फिल्‍म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ में काम कर चुकी हैं. अब वे सलमान के साथ अखाड़े में नजर आयेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola