फरहान-अधुना के तलाक को लेकर पहली बार बोली शबाना, जानें क्या कहा ?

मुंबई : विख्यात अभिनेत्री शबाना आजमी का कहना है कि उनके बेटे फरहान अख्तर अपनी पत्नी आधुना से अलग हो गए हैं और इसपर स्पष्टीकरण की कोई जरुरत नहीं है. ‘भाग मिल्खा भाग’ स्टार और जानी मानी हेयर स्टाइलिस्ट आधुना ने ‘परस्पर और सौहार्दपूर्ण’ ढंग से 15 साल पुरानी शादी समाप्त करने के निर्णय के […]
मुंबई : विख्यात अभिनेत्री शबाना आजमी का कहना है कि उनके बेटे फरहान अख्तर अपनी पत्नी आधुना से अलग हो गए हैं और इसपर स्पष्टीकरण की कोई जरुरत नहीं है. ‘भाग मिल्खा भाग’ स्टार और जानी मानी हेयर स्टाइलिस्ट आधुना ने ‘परस्पर और सौहार्दपूर्ण’ ढंग से 15 साल पुरानी शादी समाप्त करने के निर्णय के बारे में हाल ही में घोषणा की है.
अलगाव के बारे में शबाना से पूछे जाने पर उन्होंने बताया, ‘मुझे नहीं लगता है कि मुझे दुनिया को मुझसे इसके बारे में कोई स्पष्टीकरण चाहिए.’ फरहान (42) जाने माने लेखक-गीतकार जावेद अख्तर और उनकी पूर्व पत्नी हनी ईरानी के पुत्र हैं. शबाना फिल्म ‘नीरजा’ में सोनम कपूर की मां की भूमिका में नजर आएंगी.
आजमी ने बताया कि किरदार के कारण उन्होंने इस भूमिका को स्वीकार किया. शबाना ने बताया, ‘मां और नीरजा के किरदार में काफी मोड है. एक साधारण लडकी जो अपनी पारंपरिक मां के लिए असाधारण करने से शुरुआत करती है. वो इस बात को लेकर फ्रिकमंद रहती है कि उसकी बेटी ने खाना खाया या नहीं.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




