ePaper

सोनम कपूर को नीरजा की मां ने दिया एक खास तोहफा

Updated at : 10 Feb 2016 2:09 PM (IST)
विज्ञापन
सोनम कपूर को नीरजा की मां ने दिया एक खास तोहफा

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर की आगामी फिल्‍म ‘नीरजा’ जल्‍द ही रिलीज होनेवाली है. हाल ही में फिल्‍म की स्‍क्रीनिंग रखी गई जिसमें सोनम पीले रंग के दुपट्टे में नजर आई. सोनम बार-बार इस पीले दुपट्टे पर ध्‍यान दे रही थी. गाउन के साथ यह दुपट्टा लेना थोड़ा अजीब था लेकिन फिल्‍म खत्‍म होने के बाद […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर की आगामी फिल्‍म ‘नीरजा’ जल्‍द ही रिलीज होनेवाली है. हाल ही में फिल्‍म की स्‍क्रीनिंग रखी गई जिसमें सोनम पीले रंग के दुपट्टे में नजर आई. सोनम बार-बार इस पीले दुपट्टे पर ध्‍यान दे रही थी. गाउन के साथ यह दुपट्टा लेना थोड़ा अजीब था लेकिन फिल्‍म खत्‍म होने के बाद सोनम ने इस पीले दुपट्टे को खुलासा किया.

यह पीला दुपट्टा नीरजा भनोट की मां रमा भनोट ने सोनम को भेंट दिया था. जब सोनम नीरजा के परिवारवालों से मिलने चंडीगढ़ गई थी तो रमा भनोट अचानक भावुक हो गई और उन्‍होंने सोनम को गले से लगा लिया. इसके बाद उन्‍होंने सोनम को यह पीला रंगा का दुपट्टा दिया. फिल्‍म की रिसर्च टीम के अनुसार नीरजा को पीला रंग बहुत पसंद था.

रमा भनोट वो दुपट्ट अपनी बेटी को देना चाहती थी लेकिन तब तक नीरजा ड्यूटी के लिए निकल चुकी थी. आपको बता दें कि फिल्‍म एयरहोस्‍टेस नीरजा भनोट की बायोपिक फिल्‍म है. फिल्‍म में ‘प्रेम रतन धन पायो’ अभिनेत्री ने नीरजा का किरदार निभाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola