अब ‘काबिल'' में रोमांस करते नजर आयेंगे रितिक और यामी गौतम, देखें वीडियो

Published at :08 Feb 2016 4:07 PM (IST)
विज्ञापन
अब ‘काबिल'' में रोमांस करते नजर आयेंगे रितिक और यामी गौतम, देखें वीडियो

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन निर्देशक संजय गुप्ता की आने वाली फिल्म ‘काबिल’ में ‘विक्की डोनर’ की अदाकारा यामी गौतम के साथ नजर आएंगे. इस फिल्म का निर्माण रोकश रोशन करेंगे. रितिक ने इस खबर के पुष्टि करते हुए जल्द ही इस प्रेम कहानी की शूटिंग शुरु करने की बात कही. रितिक ने ट्विटर […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन निर्देशक संजय गुप्ता की आने वाली फिल्म ‘काबिल’ में ‘विक्की डोनर’ की अदाकारा यामी गौतम के साथ नजर आएंगे. इस फिल्म का निर्माण रोकश रोशन करेंगे. रितिक ने इस खबर के पुष्टि करते हुए जल्द ही इस प्रेम कहानी की शूटिंग शुरु करने की बात कही.

रितिक ने ट्विटर पर लिखा, ‘मैं इस नए सफर ‘काबिल’ को लेकर उत्साहित हूं. हम जितना सोचते हैं उससे कई ज्यादा करने में सक्षम होते हैं. यामी…संजय…हम खूब रंग जमाने वाले हैं.’ निर्देशक संजय गुप्ता ने भी फिल्म से जुडी जानकारियां सोशल मीडिया पर साझा की.

संजय ने ट्वीट किया, ‘क्या खूबसूरत सुबह है. हमारी आने वाली फिल्म ‘काबिल’ की अधिकारिक घोषणा हो चुकी है जिसके निर्माता राकेश रोशन जी हैं. ‘ फिल्म ‘जज्बा’ का निर्देशन कर चुके संजय ने फिल्म में नए कलाकारों के नजर आने की जानकारी भी प्रशंसकों से साझा की.

रितिक इनदिनों आशुतोष गोवारिकर की फिल्‍म ‘मोहनजोदोड़ो’ की शूटिंग कर रहे हैं. वहीं यामी गौतम जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘सनम रे’ में पुलकित सम्राट संग रोमांस करती दिखाई देंगी जो 12 फरवरी को रिलीज होनेवाली हैं. रितिक-यामी की जोड़ी बार ऑनस्‍क्रीन रोमांस करते नजर आयेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola