पुलकित ने कहा, मैं यामी को नहीं कर रहा डेट

मुंबई : अभिनेता पुलकित सम्राट ने इस बात का खंडन किया है कि वह अभिनेत्री यामी गौतम को डेट कर रहे हैं और कहा कि श्वेता रोहिरा के साथ उनकी शादी इसलिए विफल हो गयी क्योंकि वे दोनों एक-दूसरे के लिए बने ही नहीं थे. पुलकित (32) ने वर्ष 2014 में सुपरस्टार सलमान खान की […]
मुंबई : अभिनेता पुलकित सम्राट ने इस बात का खंडन किया है कि वह अभिनेत्री यामी गौतम को डेट कर रहे हैं और कहा कि श्वेता रोहिरा के साथ उनकी शादी इसलिए विफल हो गयी क्योंकि वे दोनों एक-दूसरे के लिए बने ही नहीं थे. पुलकित (32) ने वर्ष 2014 में सुपरस्टार सलमान खान की मुंहबोली बहन श्वेता से शादी की थी लेकिन ‘फुकरे’ अभिनेता की ‘सनम रे’ की उनकी सह अभिनेत्री यामी के साथ कथित नजदीकी की खबरों के बीच वे दोनों पिछले वर्ष अलग हो गये.
पुलकित ने कहा ‘‘यह बचकाना होगा अगर रिश्ते में अपनी कमजोरी के लिए मैं किसी दूसरे को जिम्मेदार ठहराउं। मेरे ख्याल से हम लोगों ने :श्वेता और मैंने: गलत साथी को चुन लिया। हम लोगों ने गलती से यह समझ लिया कि हम एक-दूसरे के लिए बने हुए हुए हैं.’ उन्होंने कहा कि उन दोनों के बीच के रिश्ते को किसी तीसरे ने प्रभावित नहीं किया.
पुलकित और ‘विक्की डोनर’ की 27 वर्षीय अभिनेत्री यामी ने डेटिंग की खबरों से इंकार किया. यामी और पुलकित की फिल्म ‘सनम रे’ 12 फरवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म में उवर्शी रौतेला भी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




