जानें शाहिद को किससे लगता है डर ? देखें वीडियो

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर को भी डर लगता है. लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि शाहिद को किससे डर लगता है. हाल ही में शाहिद ने इंस्ट्राग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे ये बताते नजर आ रहे हैं कि उन्हें किसी से डर नहीं लगता. लेकिन अचानक उनके फ्रेम में किसी […]
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर को भी डर लगता है. लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि शाहिद को किससे डर लगता है. हाल ही में शाहिद ने इंस्ट्राग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे ये बताते नजर आ रहे हैं कि उन्हें किसी से डर नहीं लगता. लेकिन अचानक उनके फ्रेम में किसी और का चेहरा नजर आता है जिसे देखकर शाहिद चौंक जाते हैं.
दरअसल फ्रेम में दिखाई देने वाला चेहरा और किसी का नहीं बल्कि उनकी प्यारी पत्नी मीरा राजपूत का है. जिसे देखकर शाहिद जाते हैं. अब शाहिद इस बात को मानें या न मानें उन्हें मीरा से थोड़ा डर तो लगता ही है. देखें शाहिद का यह वीडियो…
https://www.instagram.com/p/BBZxyUcBJo0/
शाहिरद और मीरा ने यह वीडियो सोनम कपूर की आगामी फिल्म ‘नीरजा’ के लिए चल रहे कैपेंन ‘फीयर वर्सेज नीरजा’ के लिए शूट किया है. ‘नीरजा’ में सोनम ने नीरजा भनोट का किरदार निभाया है, जिन्होंने वर्ष 1986 में हाईजैक हुए प्लेन से 359 यात्रियों को बचाया था. इस दौरान वे आतंकवादियों की गोली की शिकार हो गई थी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




