ePaper

जानें बॉलीवुड के 5 स्‍टार्स जिन्‍होंने की वापसी, कोई हिट तो कोई फ्लॉप

Updated at : 06 Feb 2016 11:26 AM (IST)
विज्ञापन
जानें बॉलीवुड के 5 स्‍टार्स जिन्‍होंने की वापसी, कोई हिट तो कोई फ्लॉप

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने लंबे समय बाद एकबार फिर ‘घायल वंस अगेन’ से वापसी की है. फिल्‍म में वे शानदार एक्‍शन सीन करते नजर आ रहे हैं. यह फिल्‍म ‘घायल’ की सीक्‍वल है जो उस समय एक बड़ी हिट साबित हुई थी. वर्ष 2007 में ‘अपने’ के बाद उनकी कई फिल्‍में आई और चली […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने लंबे समय बाद एकबार फिर ‘घायल वंस अगेन’ से वापसी की है. फिल्‍म में वे शानदार एक्‍शन सीन करते नजर आ रहे हैं. यह फिल्‍म ‘घायल’ की सीक्‍वल है जो उस समय एक बड़ी हिट साबित हुई थी. वर्ष 2007 में ‘अपने’ के बाद उनकी कई फिल्‍में आई और चली गई, दर्शकों ने उनकी फिल्‍म को कुछ खास रिस्‍पांस नहीं दिया. ‘घायल वंस अगेन’ को सनी देओल का अच्छा कमबैक माना जा रहा है. सनी देओल की तरह ही कई सेलीब्रिटीज ने लंबे समय बाद वापसी की है कोई हिट हुआ तो कोई फ्लॉप.

undefined

बच्‍चन बहु ऐश्‍वर्या राय ने भी पिछले साल संजय गुप्‍ता की फिल्‍म ‘जज्‍बा’ से कमबैक किया था. फिल्‍म में उन्‍होंने एक वकील का किरदार निभाया था. बॉक्‍स ऑफिस पर फिल्‍म को कोई खास प्रतिक्रिया नहीं दी.

undefined

गोविंदा ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्‍में दी है. वर्ष 2009 में वे ‘लाइफ पार्टनर’ के बाद वे फिल्‍मों से गायब हो गये थे. इसके बाद वे वर्ष 2014 में फिल्‍म ‘किल दिल’ में नजर आये. इसके बाद भी उन्‍हें कुछ फिल्‍में की जिसमें से कुछ हिट रही और कुछ फ्लॉप, लेकिन दर्शकों ने गोविंदा को पसंद किया.

undefined

जरीन खान वर्ष 2010 में फिल्‍म ‘वीर’ में नजर आई थी. फिल्‍म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई. यह उनकी डेब्‍यू फिल्‍म थी और इसके बाद उनका करियर भी डाउन होने लगा. वर्ष 2015 में उन्‍होंने अचानक फिल्‍म ‘हेट स्‍टोरी 3’ से वापसी की. फिल्‍म में उनके बोल्‍ड अंदाज ने दर्शकों को हैरान कर दिया और फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर हिट साबित हुई.

undefined

अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने वर्ष 2013 में फिल्‍म ‘कभी अलविदा न कहना’ के बाद सिल्‍वर स्‍क्रीन को अलविदा ही कर दिया था. लेकिन इसके बाद वर्ष 2013 में उन्‍होंने एकबार फिर ‘इश्‍क इन पेरिस’ से कमबैक किया. फिल्‍म चली नहीं और प्रीति इसके बाद किसी फिल्‍म में नजर नहीं आई हैं.

undefined

अभिनेत्री करिश्‍मा कपूर ने कई सुपरहिट फिल्‍मों से दर्शकों को अपना दीवाना बनाया है. लंबे समय बाद कमबैक करते हुए उन्‍होंने फिल्‍म ‘डेंजरस इश्‍क’ से वापसी की थी लेकिन दर्शकों ने इसे नकार दिया. इसके बाद वे अभी तक किसी और फिल्‍म में नजर नहीं आई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola