ePaper

Happy B''Day: पहले सगाई टूटी, फिर हुई थी अभिषेक-ऐश्‍वर्या की शादी, जानें 10 बातें

Updated at : 05 Feb 2016 1:52 PM (IST)
विज्ञापन
Happy B''Day: पहले सगाई टूटी, फिर हुई थी अभिषेक-ऐश्‍वर्या की शादी, जानें 10 बातें

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता अभिषेक बच्‍चन आज अपना 40वां जन्‍मदिन मना रहे हैं. उनका जन्म 5 फरवरी 1976 में मुंबई में हुआ था. उन्‍हें अभिनय की कला विरासत में मिली. वे महानायक अमिताभ बच्‍चन और अभिनेत्री जया बच्‍चन के बेटे हैं. उन्‍होंने पूर्व मिस वर्ल्ड (Miss World) एवं अभिनेत्री ऐश्वर्या राय से शादी की है. […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता अभिषेक बच्‍चन आज अपना 40वां जन्‍मदिन मना रहे हैं. उनका जन्म 5 फरवरी 1976 में मुंबई में हुआ था. उन्‍हें अभिनय की कला विरासत में मिली. वे महानायक अमिताभ बच्‍चन और अभिनेत्री जया बच्‍चन के बेटे हैं. उन्‍होंने पूर्व मिस वर्ल्ड (Miss World) एवं अभिनेत्री ऐश्वर्या राय से शादी की है. दोनों की एक बेटी आराध्‍या भी है. जानें उनके बारे में 10 दिलचस्‍प बातें…

1. अभिषेक ने जे.पी.दत्ता की फिल्‍म ‘रिफ्यूजी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. फिल्‍म में उनके आपोजिट करीना कपूर थी. फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं किया लेकिन दर्शकों ने अभिषेक को पसंद किया.

2. उन्‍होंने ‘मुंबई से आया मेरा दोस्‍त’, ‘युवा’, ‘धूम’, ‘जमीन’, ‘ढाई अक्षर प्रेम के’ और ‘तेरा जादू चल गया’ जैसी फिल्‍मों में काम किया. अभिषेक ने ‘गुरु’ और ‘पा’ जैसी सुपरहिट फिल्में भी दी.

3. वहीं ‘धूम’ सीरीज से लेकर ‘हैप्पी न्यू ईयर’ तक इनके माथे पर कई बार सिर्फ सपोर्टिंग एक्टर का ठप्पा ही लगाया गया.

4. करियर के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी भी काफी उथल-पुथल रही. अक्टूबर 2002 में बिग बी के साठवें जन्मदिन पर अभिनेत्री करिश्मा कपूर के साथ जूनियर बच्‍चन की सगाई करा दी गई. लेकिन 3 महीने बाद अचानक दोनों का ब्रेकअप हो गया.

5. इसके बाद उनकी जिदंगी में एक ऐसा मोड़ आया और उनकी लाईफ में एंट्री मारी दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की ऐश्वर्या राय ने. वर्ष 2007 में दोनों विवाह बंधन में बंध गये. दोनों की एक बेटी आराध्‍या भी है.

undefined

6. अभिषेक ने ऐश्‍वर्या के साथ ‘ढाई अक्षर प्रेम के’, ‘कुछ ना कहो’, ‘उमराओ जान’ और ‘रावण’ जैसी फिल्‍मों में काम किया था. लेकिन ये सभी फिल्‍में बॉक्‍स ऑफिस पर पिट गई.

7. इसके बाद दोनों ने फिल्‍म ‘गुरु’ में काम किया. दोनों की जोड़ी को उनके अभिनय को दर्शकों ने सराहा और फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की. ‘कजरारे’ सॉन्ग में ऐश्वर्या ने बिग बी और जूनियर बी के साथ जो एवरग्रीन ठुमके भी लगाए थे.

8. वे आखिरी बार फिल्‍म ‘हैप्‍पी न्‍यू ईयर’ में नजर आये थे. दर्शकों ने फिल्‍म में उनके किरदार ‘नंदू भिड़े’ और उनका नागिन डांस खासा पसंद आया था. फिल्‍म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण भी मुख्‍य भूमिका में नजर आये थे.

9. वे जल्‍द ही फिल्‍म ‘हेरा फेरी’ के सीक्‍वल में नजर आनेवाले हैं. फिल्‍म में जॉन अब्राहम भी हैं. दोनों फिल्‍म ‘दोस्‍ताना’ में साथ नजर आये थे.

10. फिल्‍म ‘युवा’ के लिए उन्‍हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का फिल्म फेयर पुरस्कार दिया गया था. फिल्‍म ‘बंटी और बबली’ और ‘गुरू’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिए नामांकित भी हुए थे. ‘सरकार’ और ‘कभी अलविदा न कहना’ के लिए उन्‍हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola