VIDEO : दीपिका का हॉलीवुड सफर शुरु

Published at :05 Feb 2016 12:10 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO : दीपिका का हॉलीवुड सफर शुरु

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इनदिनों हॉलीवुड में डेब्‍यू करने को लेकर खासा चर्चा बटोर रही हैं. वे जल्‍द ही विन डीजल के साथ ‘XXX: The Return of Xander Cage’ में नजर आयेंगी. वहीं फिल्‍म में दीपिका का लुक सामने आ गया है जिसमें वे विन डीजल के साथ शानदार अंदाज में नजर आ रही हैं. […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इनदिनों हॉलीवुड में डेब्‍यू करने को लेकर खासा चर्चा बटोर रही हैं. वे जल्‍द ही विन डीजल के साथ ‘XXX: The Return of Xander Cage’ में नजर आयेंगी. वहीं फिल्‍म में दीपिका का लुक सामने आ गया है जिसमें वे विन डीजल के साथ शानदार अंदाज में नजर आ रही हैं.

डीजे कारुसो के निर्देशन में बन रही इस फिल्‍म में दीपिका सेरेना (Serena) के किरदार में दिखाई देंगी. शूटिंग के दौरान ली गई एक तसवीर विन डीजल ने शानदार कैप्‍शन के साथ शेयर की है. विन डीजल फिल्‍म में Xander Cage के किरदार में नजर आयेंगे. विन डीजल ने लिखा,’ Xander और सेरेना की शूटिंग का पहला दिन, 17 मिलियन फैंस के प्‍यार के लिए शुक्रिया.’

https://www.instagram.com/p/BBYbSmLGPuy/

विन डीजल अपनी बॉडी पर कई सारे टैटू आर्ट के साथ नजर आ रहे है और दीपिका का अंदाज भी कुछ हटके नजर आ रहा है. हाल ही में दीपिका ने विन डीजल की तारीफ करते हुए कहा था कि वो बहुत अच्‍छे इंसान है और उनके साथ काम करने को लेकर वो खासा उत्‍साहित हैं. दीपिका इस फिल्‍म के लिए कड़ी मेहनत कर रही है.

दीपिका इस फिल्‍म के लिए अपने खानपान का भी खासा ध्‍यान रख रही है क्‍योंकि वे फिल्‍म में कई एक्‍शन सीन करती भी दिखाई देंगी. दीपिका ने फिल्‍म ‘ओम शांति ओम’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था जो सुपरहिट रही थी. अब वे हॉलीवुड में डेब्‍यू कर रही है और उम्‍मीद है कि य‍ह फिल्‍म उनके करियर में एक अहम मोड़ साबित होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola