ePaper

‘क्‍यों ''आज फिर जीने की...'' गाने से खुश नहीं थीं लता मंगेशकर

Updated at : 05 Feb 2016 9:36 AM (IST)
विज्ञापन
‘क्‍यों ''आज फिर जीने की...'' गाने से खुश नहीं थीं लता मंगेशकर

मुंबई : सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर ने हाल ही में खुलासा किया है कि शुरुआत में फिल्‍म ‘गाइड’ के अपने गाने ‘आज फिर जीने की तमन्ना है…’ से खुश नहीं थीं लेकिन गाने में वहीदा रहमान की बेजोड अदाकारी के कारण वह इसे पसंद करने लगीं. गाने में वहीदा और देव आनंद हैं और इसे […]

विज्ञापन

मुंबई : सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर ने हाल ही में खुलासा किया है कि शुरुआत में फिल्‍म ‘गाइड’ के अपने गाने ‘आज फिर जीने की तमन्ना है…’ से खुश नहीं थीं लेकिन गाने में वहीदा रहमान की बेजोड अदाकारी के कारण वह इसे पसंद करने लगीं. गाने में वहीदा और देव आनंद हैं और इसे गायिका के सर्वश्रेष्ठ गानों में से एक माना जाता है.

लता ने वहीदा रहमान के 78वें जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए यह बातें कहीं. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘नमस्कार. आज वहीदा रहमान जी का जन्मदिन है. मैं उनको बहुत बधाई देती हूं, आज के दिन उन्हीं से जुडी एक बात आप सबके साथ बांटना चाहती हूं.’

उन्होंने लिखा, ‘गाइड’ फिल्म का एक मशहूर गाना ‘आज फिर जीने की तमन्ना है’ जब बर्मन (एस डी बर्मन) दादा ने सुनाया तब देव आनंद साहब को वो धुन बिल्कुल अच्छी नहीं लगी और मैं भी बहुत खुश नहीं थीं, लेकिन डायरेक्टर विजय आनंदजी का डायरेक्शन और वहीदा जी की खूबसूरत अदाकारी ने हमारी राय बदलने पर हमें मजबूर कर दिया था.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola