इंस्टाग्राम में प्रियंका के फॉलोवरों की संख्या 50 लाख पहुंची

लॉस एंजिलिस : बालीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा फोटो शेयरिंग साइट इंस्टाग्राम में 50 लाख फालोवरों के साथ नये मुकाम पर पहुंच गयी हैं. तैतीस वर्षीय अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी साझा की और अपने चाहने वालों को ‘अपार प्यार’ के लिए धन्यवाद दिया. प्रियंका ने ट्विटर पर लिखा, ‘इंस्टा पर 50 लाख चाहने […]
लॉस एंजिलिस : बालीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा फोटो शेयरिंग साइट इंस्टाग्राम में 50 लाख फालोवरों के साथ नये मुकाम पर पहुंच गयी हैं. तैतीस वर्षीय अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी साझा की और अपने चाहने वालों को ‘अपार प्यार’ के लिए धन्यवाद दिया.
प्रियंका ने ट्विटर पर लिखा, ‘इंस्टा पर 50 लाख चाहने वालों को बहुत धन्यवाद,’ ‘मैरी काम’ की अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम में एक तस्वीर साझा की. उन्होंने लिखा, ‘हमारा परिवार बढ रहा है, और चाहने वाले 50 लाख पर पहुंच गये और लगातार बढ रहे हैं.’
Thank you so much for 5 million love on insta! Lots of love right back!! https://t.co/AUdGIpu2vB
— PRIYANKA (@priyankachopra) February 3, 2016
प्रियंका वर्ष 2000 में विश्व सुन्दरी बनी थी. उन्होंने 2003 में ‘दि हीरो’ फिल्म से बालीवुड में कदम रखा. दस साल के कॅरियर में उन्होंने ऐतराज, फैशन, कमीने, सात खून माफ, बर्फी, मैरी काम, दिल धडकने दो, और बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्में की हैं. उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों समेत कईर्र् पुरस्कार मिल चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




