मिल के भी फिर न मिले रणबीर-कैटरीना

Published at :04 Feb 2016 3:02 PM (IST)
विज्ञापन
मिल के भी फिर न मिले रणबीर-कैटरीना

‘मिलके के भी हम न मिले तुमसे न जाने क्‍यों’ एकबार फिर यह लाइन रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ पर फिट बैठती नजर आ रही हैं. आपको भी सुनकर हैरानी होगी कि दोनों कलाकार एक ही इवेंट में थे वो भी एकदूसरे के बिना. वैसे भी इनदिनों इंडस्‍ट्री में दोनों की ब्रेकअप की खबरों से […]

विज्ञापन

‘मिलके के भी हम न मिले तुमसे न जाने क्‍यों’ एकबार फिर यह लाइन रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ पर फिट बैठती नजर आ रही हैं. आपको भी सुनकर हैरानी होगी कि दोनों कलाकार एक ही इवेंट में थे वो भी एकदूसरे के बिना. वैसे भी इनदिनों इंडस्‍ट्री में दोनों की ब्रेकअप की खबरों से बाजार गर्म है और ऐसे में दोनों का ऐसा व्‍यवहार एकबार फिर इन खबरों को हवा दे रहा है.

ग्रेटर नोएडा में चल रहे ऑटो एक्सपो में पहुंचे रणबीर-कैटरीना एकदूसरे के सामने नहीं आये और कहें तो आयोजन के तरीके ने भी दोनों को एकदूसरे से दूर रखने में मदद की. हाल ही में खबरें आ रही थी कि दोनों के बीच ब्रेकअप हो चुका है और रणबीर अपने माता-पिता के सथ उनके फ्लैट में शिफ्ट हो गये हैं. पिछले कई दिनों से रणबीर कैटरीना के साथ एक फ्लैट में रह रहे थे.

ऑटो एक्सपो में कैटरीना ‘जैगुआर XE’ के लॉन्च के लिए आई थीं, वहीं रणबीर ‘हीरो मोटर्स’ की नई बाइक को लॉन्च करने के लिए मौजूद थे. सूत्रों की मानें तो कैटरीना रणबीर के जाने के बाद इस इवेंट में शामिल हुई. रणबीर लगभग एक घंटे तक मौजूद रहे इसके बावजूद कैटरीना से उनका सामना नहीं हुआ. अब दोनों आयोजन के तरीके कारण एकदूसरे से नहीं मिले या फिर कोई और बात है यह तो रणबीर-कैटरीना ही बेहतर जानते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola