VIDEO : प्रसिद्ध मुक्केबाज माइक टायसन देखना चाहते हैं ‘साला खडूस''

Published at :03 Feb 2016 3:38 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO : प्रसिद्ध मुक्केबाज माइक टायसन देखना चाहते हैं ‘साला खडूस''

मुंबई : विश्व प्रसिद्ध मुक्केबाज एवं पूर्व चैंपियन माइक टायसन अभिनेता आर माधवन की हालिया रिलीज फिल्म ‘साला खडूस’ देखना चाहते हैं. इस फिल्म के सह-निर्माता राजकुमार हिरानी हैं. व्यावसायिक मुक्केबाज ने फेसबुक के आधिकारिक पेज पर इस फिल्म को देखने की इच्छा जाहिर की. इसी फिल्‍म से रितिका सिंह ने भी बॉलीवुड में डेब्‍यू […]

विज्ञापन

मुंबई : विश्व प्रसिद्ध मुक्केबाज एवं पूर्व चैंपियन माइक टायसन अभिनेता आर माधवन की हालिया रिलीज फिल्म ‘साला खडूस’ देखना चाहते हैं. इस फिल्म के सह-निर्माता राजकुमार हिरानी हैं. व्यावसायिक मुक्केबाज ने फेसबुक के आधिकारिक पेज पर इस फिल्म को देखने की इच्छा जाहिर की. इसी फिल्‍म से रितिका सिंह ने भी बॉलीवुड में डेब्‍यू किया है.

टायसन ने फेसबुक पर फिल्म से संबंधित समाचार के साथ लिखा, ‘मैं मुक्केबाजी वाली इस फिल्म को देखना चाहता हूं.’ फिल्म में मुक्केबाजी के कोच का चरित्र निभाने वाले प्रमुख कलाकार माधवन ने पिछले सप्ताह प्रदर्शित फिल्म को देखने की इच्छा के लिए टायसन का धन्यवाद किया.

उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर लिखा, ‘माइक टायसन को बहुत सारा धन्यवाद. मैं यह फिल्म आपको भेजने का प्रबंध करता हूं.’ उल्लेखनीय है कि ‘साला खडूस’ को पहले तमिल में ‘इरधि सुत्तर’ के नाम से बनाया गया था. फिल्म की कहानी मुक्केबाजी के कोच के ईद-गिर्द घूमती है, जो एक लडकी को संरक्षण देता है और उसे प्रशिक्षित करता है. फिल्म का निर्देशन सुधा कोनगारा ने किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola