ब्रेकअप को लेकर कैटरीना हैं चुप, लेकिन सलमान को लेकर कही ये बातें...

बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर के ब्रेकअप की खबरों ने उनके फैंस को हैरान किया है वहीं दोनों कलाकार इस बारे में मीडिया से दूरी बना रखी है. कैटरीना रणबीर के बारे में कुछ बोलने से हिचकिचा रही है लेकिन सलमान खान के बारे में उन्होंने हाल ही में कई बातें कही है. […]
बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर के ब्रेकअप की खबरों ने उनके फैंस को हैरान किया है वहीं दोनों कलाकार इस बारे में मीडिया से दूरी बना रखी है. कैटरीना रणबीर के बारे में कुछ बोलने से हिचकिचा रही है लेकिन सलमान खान के बारे में उन्होंने हाल ही में कई बातें कही है.
हाल ही में एक अंग्रेजी अखबार को दिये गये अपने इंटरव्यू में कैटरीना ने सलमान से अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा कि,’ दो लोगों के बीच दोस्ती और उनके रिश्ते को बयां नहीं किया जा सकता. बस दोनों को यह जानना महत्वपूर्ण होता है कि दोनों के बीच कैसा समीकरण है.’
कैटरीना ने आगे कहा,’ मैं अगर सलमान की बात करुं तो हमदोनों एकदूसरे की बहुत इज्जत करते हैं. मेरे लिए किसी भी रिश्ते में इज्जत सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है और जहां सम्मान की बात होती है तो वहां कुछ और कहने की जरुरत नहीं रहती.’ सलमान और कैटरीना ‘बिग बॉस 9’ के मंच पर एकसाथ नजर आये थे. दोनों की कैमेस्ट्री इस मंच पर भी नजर आई थी.
खबरें तो यह भी आई थी कि रणबीर से ब्रेकअप लेने से पहले कैटरीना ने सलमान से मुलाकात की थी. रणबीर-कैटरीना के ब्रेकअप में कितनी सच्चाई है यह तो वक्त आने पर ही पता चल पायेगा. वहीं क्या सचमुच सलमान और कैटरीना की नजदीकियां बढ रही है इससे भी पर्दा उठना अभी बाकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










