रजनीकांत संग काम करने को लेकर उत्साहित हैं अक्षय, जानें क्या कहा ?

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार साइंस-फिक्शन फिल्म ‘रोबोट’ की सीक्वल में रजनीकांत के साथ नजर आएंगे जिसमें वह मुख्य खलनायक की भूमिका में दक्षिण के सुपरस्टार के साथ पर्दे पर मार-धाड करते नजर आएंगे. फिल्म में रजनीकांत एक वैज्ञानिक और रोबोट चिट्टी की ही भूमिका को दोहराते हुए नजर आएंगे और अक्षय खलनायक के […]
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार साइंस-फिक्शन फिल्म ‘रोबोट’ की सीक्वल में रजनीकांत के साथ नजर आएंगे जिसमें वह मुख्य खलनायक की भूमिका में दक्षिण के सुपरस्टार के साथ पर्दे पर मार-धाड करते नजर आएंगे. फिल्म में रजनीकांत एक वैज्ञानिक और रोबोट चिट्टी की ही भूमिका को दोहराते हुए नजर आएंगे और अक्षय खलनायक के किरदार में दिखेंगे.
अक्षय ने बताया, ‘ऐसा लगता है जैसे में दुनिया में सबसे उंचाई पर हूं. मार-धाड का शिकार बनने में कोई दिक्कत नहीं है. मैंने अपनी पूरी जिंदगी में यही किया है और रजनीकांत जैसे सुपरहीरो की मार को झेलने का अनुभव कहीं बेहतर है.’ उन्होंने कहा, ‘इस नकारात्मक भूमिका को लेकर मैं आशान्वित हूं. यह मेरे लिए सम्मान की बात है.’
फिल्म में 48 वर्षीय अभिनेता एक बुरे व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं लेकिन भूमिका के लिए उन्होंने कोई खास तैयारी नहीं की है. अक्षय ने कहा, ‘मैं कोई तैयारी नहीं कर रहा हूं… अब तक कोई प्रशिक्षण नहीं लिया है. मुझे केवल अपने जबडों का ध्यान रखना है, बस… और कुछ नहीं.’
षणमुगम शंकर निर्देशित ‘रोबोट’ (एंथिरन 2.0) में एमी जैक्सन मुख्य नायिका का किरदार निभाएंगी. 2010 में आई ‘रोबोट’ में रजनीकांत, ऐश्वर्या राय बच्चन और डैनी डेनजोंगपा थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










