अमिताभ बच्चन ने ‘तीन'' की शूटिंग पूरी की
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Jan 2016 1:23 PM (IST)
विज्ञापन

मुंबई: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने सुजॉय घोष निर्मित फिल्म ‘‘तीन’ की शूटिंग पूरी कर ली है.‘‘वजीर’ के 73 वर्षीय अभिनेता ने कोलकाता और उसके आस पास के इलाकों में फिल्म की शूटिंग की और अभिनेता के अनुसार शहर के लोगों से मिले प्यार की तुलना में उनके लिए कोई दर्द ‘‘बड़ा’ नहीं है. […]
विज्ञापन
मुंबई: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने सुजॉय घोष निर्मित फिल्म ‘‘तीन’ की शूटिंग पूरी कर ली है.‘‘वजीर’ के 73 वर्षीय अभिनेता ने कोलकाता और उसके आस पास के इलाकों में फिल्म की शूटिंग की और अभिनेता के अनुसार शहर के लोगों से मिले प्यार की तुलना में उनके लिए कोई दर्द ‘‘बड़ा’ नहीं है.
बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा, ‘‘फिल्म ‘‘तीन’ की शूटिंग पूरी हो गई है और अब घर वापस आ गया हूं. वापसी के वक्त फिल्म की यूनिट के साथ ‘आखिरी दृश्य’ फिल्माना हम सबपर हावी रहा क्योंकि अब यह सब वापस नहीं आएगा और कोलकाता वासियों के प्यार को खोने का जो दर्द है वह किसी भी दर्द से बडा है. आखिर कोई इसका मोल कैसे चुका सकता है?’
अपने ब्लॉग पर बच्चन ने शहर से जाने के दौरान उनकी झलक पाने को आतुर कार के पास जमा हुए प्रशंसकों की भीड की एक तस्वीर भी पोस्ट की.रिभू दासगुप्ता निर्देशित फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और विद्या बालन ने भी अभिनय किया है. दासगुप्ता ने 2014 में आए टीवी धारावाहिक ‘‘युद्ध’ का निर्देशन किया था जिसमें बच्चन मुख्य भूमिका में थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










