सोनाक्षी ने लगाये समुद्र में गोते, स्टारफिश संग ली सेल्फी

नयी दिल्ली : बॉलीवुड की ‘दबंग’ अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा ने समुद्र में गोते लगाते हुए स्टारफिश के साथ एक सेल्फी को अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया. इंस्टाग्राम पर ‘असलीसोना’ नाम के खाते की मालकिन सोनाक्षी ने ग्रेट बैरियर रीफ के पास गोते लगाते हुए अपनी चार तस्वीरें साझा की हैं जिनमें से दो में […]
नयी दिल्ली : बॉलीवुड की ‘दबंग’ अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा ने समुद्र में गोते लगाते हुए स्टारफिश के साथ एक सेल्फी को अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया. इंस्टाग्राम पर ‘असलीसोना’ नाम के खाते की मालकिन सोनाक्षी ने ग्रेट बैरियर रीफ के पास गोते लगाते हुए अपनी चार तस्वीरें साझा की हैं जिनमें से दो में वह स्टारफिश के साथ सेल्फी लेते नजर आ रही हैं.
सोनाक्षी ने लिखा है, ‘गहरे पानी में स्टारफिश के साथ सेल्फी.’ हाल ही में सोनाक्षी ने ‘इश्कोहॉलिक’ गाने का वीडियो भी जारी किया था. इस गाने में सोनाक्षी हीप-हॉप स्टाईल में नजर आई थी जिसे दर्शकों ने खूब पसंद भी किया था.
https://www.instagram.com/p/BBHcXOLldCD/
सोनाक्षी जल्द ही आगामी फिल्म ‘फोर्स 2’ में एक्शन करती नजर आयेंगी. फिल्म में वे पहली बार अभिनेता जॉन अब्राहम के साथ दिखाई देंगी. इसके अलावा वे फिल्म ‘अकीरा’ में भी नजर आयेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




