''तेरा सुरूर'' का रोमांटिक गाना ''मैं वो चांद...'' रिलीज, देखें वीडियो

बॉलीवुड अभिनेता-गायक हिमेश रेशमिया की आगामी फिल्म ‘तेरा सुरूर 2’ का पहला गाना ‘मैं वो चांद…’ रिलीज हो गया है. इस रोमांटिक गाने में हिमेश और फराह करीमी नजर आ रहे हैं. यह फिल्म यह वर्ष 2007 की फिल्म ‘तेरा सुरूर’ का सीक्वल है जो सुपरहिट रही थी. फिल्म के डायरेक्टर शॉन अरान्हा हैं. फिल्म […]
बॉलीवुड अभिनेता-गायक हिमेश रेशमिया की आगामी फिल्म ‘तेरा सुरूर 2’ का पहला गाना ‘मैं वो चांद…’ रिलीज हो गया है. इस रोमांटिक गाने में हिमेश और फराह करीमी नजर आ रहे हैं. यह फिल्म यह वर्ष 2007 की फिल्म ‘तेरा सुरूर’ का सीक्वल है जो सुपरहिट रही थी. फिल्म के डायरेक्टर शॉन अरान्हा हैं.
फिल्म में हिमेश शानदार एक्शन करते दिखाई देंगे. ‘तेरा सुरूर’ के गाने भी सुपरहिट रहे थे जिसे खुद हिमेश ने गाया था. वहीं यह गाना भी दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है. फिल्म में हिमेश एक अलग लुक और शानदार बॉडी फिजिक के साथ नजर आ रहे हैं. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसे दर्शकों ने अच्छा रिस्पांस दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










