अब शाहरुख खान और असहिष्णुता के बीच बनी रहेगी दूरी!

नोएडा : पहले ‘असहिष्णुता’ पर अपनी टिप्पणी को लेकर बवाल झेल चुके अभिनेता शाहरुख खान को अब इस शब्द से दूरी बनाने में ही फायदा नजर आ रहा है. कल एक कार्यक्रम के दौरान असहिष्णुता पर किए गए सवाल को वह बहुत ही चालाकी से टाल गए. उन्होंने विवाद के कुछ महीने बाद इस विवादास्पद […]
नोएडा : पहले ‘असहिष्णुता’ पर अपनी टिप्पणी को लेकर बवाल झेल चुके अभिनेता शाहरुख खान को अब इस शब्द से दूरी बनाने में ही फायदा नजर आ रहा है. कल एक कार्यक्रम के दौरान असहिष्णुता पर किए गए सवाल को वह बहुत ही चालाकी से टाल गए. उन्होंने विवाद के कुछ महीने बाद इस विवादास्पद मुद्दे पर दोबारा नहीं बोलने का शुक्रवार को विकल्प चुना और इस विषय पर एक सवाल को टाल गए. वह यहां एडुटेनमेंट थीम पार्क किडजानिया के बारे में बात करने आए थे. शाहरुख (50) ने कहा कि यह कार्यक्रम ऐसे विषयों के बारे में बात करने के लिए सही मंच नहीं है.
यह पूछे जाने पर क्या असहिष्णुता जैसे राष्ट्रीय विषयों पर अपने विचार जाहिर करने में फिल्मी हस्तियों को सचेत रहना चाहिए, उन्होंने कहा, ‘‘मैं एक चीज समझ गया हूं कि किसी को भी मंच को ध्यान में रख कर चीजों के बारे में बोलना चाहिए. मुझे लगता है कि असहिष्णुता के बारे में बात करने के लिए यह सही मंच नहीं है.’ उन्होंने कहा, ‘‘हम किसी और मंच पर मिलेंगे और इस बारे में बात करेंगे, जहां लोग असहिष्णुता पर चर्चा कर रहे हों.’
उन्होंने बच्चों पर कहा, ‘‘मेरे बच्चे मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैं.’ उनकी तीन संतानें हैं…आर्यन, सुहाना और अबराम. उनकी शादी निर्माता…डिजाइनर गौरी खान से हुई है. उन्होंने कहा कि वह नहीं कहेंगे कि वह अपने बच्चों के बारे में सबकुछ समझते हैं लेकिन 10 से 12 घंटे की शूटिंग के बाद वह घर जाते हैं और अपने बच्चों के साथ वक्त बिताते हैं… मैं जानता हूं कि उनका सबसे अच्छा दोस्त हूं जिनके साथ वे कुछ भी साझा कर सकते हैं. मैं उनसे दोस्त की तरह बर्ताव करता हूं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




