रेखा यश चोपडा मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित

Published at :26 Jan 2016 7:55 AM (IST)
विज्ञापन
रेखा यश चोपडा मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित

मुंबई : वरिष्ठ अभिनेत्री रेखा को सोमवार को यहां तीसरे यश चोपडा मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया. महाराष्ट्र के राज्यपाल सी विद्यासागर राव ने रेखा को उनकी प्रतिभा और फिल्म उद्योग में उनके योगदान के लिए तीसरे यश चोपडा मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया. इस मौके पर रेखा ने कहा कि यह अवार्ड उन्हें […]

विज्ञापन

मुंबई : वरिष्ठ अभिनेत्री रेखा को सोमवार को यहां तीसरे यश चोपडा मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया. महाराष्ट्र के राज्यपाल सी विद्यासागर राव ने रेखा को उनकी प्रतिभा और फिल्म उद्योग में उनके योगदान के लिए तीसरे यश चोपडा मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया. इस मौके पर रेखा ने कहा कि यह अवार्ड उन्हें याद दिलाता है कि पर्दा अभी गिरा नहीं है. ‘‘यह अवार्ड याद दिलाता है कि पहले से और अधिक बेहतर करना है.”

आपको बता दें कि इन दिनों रेखा अमिताभ बच्चन को लेकर चर्चे में हैं. हाल ही में जोनमाने फैशन फोटोग्राफर डब्‍बू रतनानी ने 2016 का कैलेंडर लॉन्‍च किया. वहीं कैलेंडर लॉन्चिंग पर मेगास्‍टार अमिताभ बच्‍चन, शाहरुख खान, रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा, अर्जुन कपूर, आलिया भट्ट, फरहान अख्‍तर और ऐश्‍वर्या राय जैसे कई कलाकार शामिल थे. वहीं सदाबहार अभिनेत्री रेखा सबसे पहले इस मौके पर पहुंची और जैसे ही उन्‍होंने बिग बी की तस्‍वीर देखी वो थोड़ा रुकी और फिर आगे बढ़ गई.

दरअसल फोटो प्रदर्शनी के दौरान रेखा सभी तस्‍वीरों को ध्‍यान से देख रही थी. अचानक वे अमिताभ बच्‍चन की फोटो देखकर रुक गई और फिर आगे बढ गई. उनका यह मूवमेंट कैमरे में कैद हो गया. इसके बाद जब उनसे तसवीरें के बारे में पूछा गया तो वे मुस्‍कुराकर आगे बढ़ गई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola