VIDEO : सनी देओल की ''घायल वंस अगेन'' का दूसरा ट्रेलर रिलीज

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की आगामी फिल्म ‘घायल वंस अगेन’ का दूसरा धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस ट्रेलर में सनी देओल धमाकेदार एक्शन सीन करते नजर आ रहे हैं. फिल्म में अभिनेता के अलावा सोहा अली खान और ओम पुरी भी मुख्य भूमिका में हैं. इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म का निर्देशन खुद सनी देओल […]
बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की आगामी फिल्म ‘घायल वंस अगेन’ का दूसरा धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस ट्रेलर में सनी देओल धमाकेदार एक्शन सीन करते नजर आ रहे हैं. फिल्म में अभिनेता के अलावा सोहा अली खान और ओम पुरी भी मुख्य भूमिका में हैं. इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म का निर्देशन खुद सनी देओल ने किया है.
फिल्म की कहानी चार युवाओं की है जो किन्हीं कारणों से माफिया के चक्कर में पड़ जाते है और सनी देओल उन्हें बचाने की भरसक कोशिश करते हैं. फिल्म ‘घायल’ की सीक्वल है जिसमें सनी देओल और मीनाक्षी शेषाद्री ने मुख्य भूमिका निभाई है. फिल्म सुपरहिट रही थी.
ट्रेलर में सनी देओल एक बार फिर अपनी दमदार आवाज से दर्शकों को हैरान करते नजर आयेंगे. इस फिल्म में चार युवाओं के नये चेहरे भी नजर आयेंगे. फिल्म 5 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




