....तो इसलिए बेहद नर्वस हैं दीपिका पादुकोण

नयी दिल्ली : अन्तरराष्ट्रीय सिनेमा में कदम रखने वाली बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण का कहना है कि ‘एक्स एक्स एक्स : द रिटर्न ऑफ शैंडर केज’ फिल्म में काम मिलने की उन्हें खुशी है लेकिन वह एक नये क्षेत्र में जाते हुए नर्वस भी हैं. 30 वर्षीय दीपिका डीजे कारसो द्वारा निर्देशित एक्शन थ्रिलर फिल्म […]
नयी दिल्ली : अन्तरराष्ट्रीय सिनेमा में कदम रखने वाली बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण का कहना है कि ‘एक्स एक्स एक्स : द रिटर्न ऑफ शैंडर केज’ फिल्म में काम मिलने की उन्हें खुशी है लेकिन वह एक नये क्षेत्र में जाते हुए नर्वस भी हैं.
30 वर्षीय दीपिका डीजे कारसो द्वारा निर्देशित एक्शन थ्रिलर फिल्म में हॉलीवुड कलाकार विन डीजल के साथ पर्दे पर दिखाई देंगी. यह फिल्म ‘एक्स एक्स एक्स’ श्रृंखला की तीसरी फिल्म है. दीपिका के मुताबिक उनकी भारतीयता ने इस भूमिका को पाने में उनकी मदद की और फिल्म में उन्हें अपनी भारतीयता पर इठलाने का अवसर मिलेगा.
दीपिका ने कहा, ‘मैं बहुत उत्साहित हूं. लेकिन मैं यह भी स्वीकार करना चाहती हूं कि मैं बहुत नर्वस हूं. सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण बात है कि मैं ऐसी फिल्म में काम करते हुए गर्व महसूस करती हूं जहां मुझे अपनी भारतीयता दिखाने का अवसर मिलेगा.’
स्विस घडी निर्माता कंपनी टिसॉट के नये संग्रह के लांच के मौके पर दिल्ली आईं दीपिका ने कहा, ‘वे मेरी पृष्ठभूमि की वजह से मुझे ले रहे हैं. मुझे वाकई उम्मीद है कि मैं फिल्म में अच्छा काम करुंगी और लोग इसे जाकर देखेंगे.’ इसी तरह अमेरिकी टीवी शो ‘क्वांटिको’ में काम कर रहीं प्रियंका चोपडा को भी हॉलीवुड फिल्म ‘बेवाच’ में काम मिलने की खबरें हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




