कोर्ट ने ‘क्या कूल हैं हम 3’ दिखाने से 203 वेबसाइटों को रोका

Published at :20 Jan 2016 11:27 AM (IST)
विज्ञापन
कोर्ट ने ‘क्या कूल हैं हम 3’ दिखाने से 203 वेबसाइटों को रोका

नयी दिल्‍ली: दिल्‍ली हाईकोर्ट ने आगामी फिल्‍म ‘क्‍या कूल है हम 3’ को लगभग 203 वेबसाइटों पर दिखाने, प्रसारण करने या फिर आनलाइन उपलब्ध कराने पर रोक लगाई है. फिल्‍म में मंदाना करीमी, आफताब शिवदसानी और तुषार कपूर मुख्‍य भूमिका में हैं. फिल्‍म अपने बोल्‍ड कंटेंट और डबल मिनिंग शब्‍दों को लेकर सुर्खियों में हैं. […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली: दिल्‍ली हाईकोर्ट ने आगामी फिल्‍म ‘क्‍या कूल है हम 3’ को लगभग 203 वेबसाइटों पर दिखाने, प्रसारण करने या फिर आनलाइन उपलब्ध कराने पर रोक लगाई है. फिल्‍म में मंदाना करीमी, आफताब शिवदसानी और तुषार कपूर मुख्‍य भूमिका में हैं. फिल्‍म अपने बोल्‍ड कंटेंट और डबल मिनिंग शब्‍दों को लेकर सुर्खियों में हैं.

फिल्म के निर्माता ‘बालाजी मोशन पिक्चर्स’ ने हाईकोर्ट में एक याचिका दायर करके कहा है कि 203 वेबसाइटों, स्थानीय केबल ऑपरेटरों और अन्य को फिल्म के किसी भी तरह के प्रदर्शन से रोका जाये. साथ ही उन्‍हें किसी भी तरह से दर्शकों तक इस फिल्‍म को पहुंचाने से रोका जाये.

इस अनुरोध को मानते हुए न्यायमूर्ति विपिन सांघी ने वेबसाइटों और स्थानीय केबल ऑपरेटरों सहित 300 प्रतिवादियों को नोटिस जारी किया है और उन्‍हें निर्देश दिया है कि‍ वे इस आदेश का पालन करें. रोक आदेश को पारित करते हुए अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ता निर्माण कंपनी कापीराइट कानून के तहत संरक्षण की हकदार है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola