ePaper

VIDEO: सोनाक्षी ने की ट्विटर पर वापसी, ''हसीना'' के बारे में किया अपडेट!

Updated at : 19 Jan 2016 3:22 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO: सोनाक्षी ने की ट्विटर पर वापसी, ''हसीना'' के बारे में किया अपडेट!

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्‍हा ब्रेक के बाद फिर एकबार सोशल मीडिया पर सक्रिय नजर आ रही हैं. इंट्री करते के साथ उन्‍होंने अपनी आगामी फिल्म की जानकारी दी है जिसमें वे अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहीम की बहन हसीना पारकर का किरदार निभानेवाली हैं. सोनाक्षी का कहना है कि वो इस किरदार को लेकर खासा उत्‍साहित […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्‍हा ब्रेक के बाद फिर एकबार सोशल मीडिया पर सक्रिय नजर आ रही हैं. इंट्री करते के साथ उन्‍होंने अपनी आगामी फिल्म की जानकारी दी है जिसमें वे अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहीम की बहन हसीना पारकर का किरदार निभानेवाली हैं. सोनाक्षी का कहना है कि वो इस किरदार को लेकर खासा उत्‍साहित हैं.

यह फिल्‍म हसीना की बायोपिक फिल्‍म होगी. सोनाक्षी को इस फिल्‍म की कहानी बेहद पसंद आई थी. सोनाक्षी ने ट्विटर पर लिखा,’ हसीना के बारे में अपडेट देना था. इसकी डेट्स पर काम कर रही हूं. यह फिल्‍म मेरे लिए बेहद खास है और फिल्‍म में अपना बेहतर देने की कोशिश कर रही हूं.’

इसके अलावा सोनाक्षी फिल्‍म ‘फोर्स 2’ और ‘अकीरा’ में नजर आयेंगी. ‘फोर्स 2’ में उनके अलावा जॉन अब्राहम भी मुख्‍य भूमिका में हैं. अब देखना दिलचस्‍प होगा कि सोनाक्षी हसीना के किरदार में कितना दर्शकों को पसंद आती हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola