ePaper

नरगिस फाखरी के विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल

Updated at : 21 Dec 2015 3:54 PM (IST)
विज्ञापन
नरगिस फाखरी के विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल

इस्लामाबाद : पाकिस्‍तान के एक उर्दू अखबार ‘जंग’ में अभिनेत्री नरगिस फाखरी के छपे विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है. यहां के लोगों ने इसकी भरपूर निंदा करते हुए इसे घटिया और बेतुका बताया. एक अखबार ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ के मुताबिक पत्रकारों सहित कई लोगों ने इस विज्ञापन को घटिया बताया. […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्‍तान के एक उर्दू अखबार ‘जंग’ में अभिनेत्री नरगिस फाखरी के छपे विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है. यहां के लोगों ने इसकी भरपूर निंदा करते हुए इसे घटिया और बेतुका बताया. एक अखबार ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ के मुताबिक पत्रकारों सहित कई लोगों ने इस विज्ञापन को घटिया बताया.

नरगिस इस विज्ञापन में लाल रंग की ड्रेप पहनकर मोबाइल हाथ में लिये हुए हैं. पाकिस्तानी पत्रकार अंसार अब्बासी ने सोशल साइट ट्विटर पर इस विज्ञापन की कड़ी निंदा की और लिखा,’ मैं ‘जंग’ के बेतुका फ्रंट पेज के विज्ञापन के लिए जंग समूह के प्रबंधन का कड़ा विरोध करता हूं.’

इसके बाद उनके साथ कई और लोगों ने विज्ञापन का विरोध करते हुए ट्वीट किया और अंसार अब्बासी की बातों का समर्थन किया.वहीं उमनो ने लिखा,’ आप नरगिस की तस्‍वीर लगाकर अखबार को गंदा क्‍यों कर रहे हैं.’ मिर्जा लामेर किंग ने लिखा,’ आज नरगिस फाखरी की तस्‍वीर लगी है कल सनी लियोन की तस्‍वीर छपेगी.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola