कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? जानने के लिए...

फिल्मकार एसएस राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी. फिल्म की कहानी ऐसी मोड़ पर खत्म हुई जिससे आगे की कहानी जानने के लिए दर्शक ‘बाहुबली 2’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन फैंस के बुरी खबर यह है कि फिल्म की आगे की कहानी जानने के लिए […]
फिल्मकार एसएस राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी. फिल्म की कहानी ऐसी मोड़ पर खत्म हुई जिससे आगे की कहानी जानने के लिए दर्शक ‘बाहुबली 2’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन फैंस के बुरी खबर यह है कि फिल्म की आगे की कहानी जानने के लिए आपको 2017 का इंतजार करना पड़ेगा.
खबरें आ रही थी कि फिल्म का दूसरा पार्ट अगले साल दिसंबर माह तक रिलीज हो जायेगा लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. खबरों की मानें तो फिल्म की 70 प्रतिशत शूटिंग अभी बची हुई है. ‘बाहुबली’ सुपरहिट रही थी और दर्शक के मन में कई सवाल भी छोड़ गई थी. दर्शकों की भी इस फिल्म के दूसरे पार्ट से काफी अपेक्षाएं है ऐसे में फिल्म निर्माता कोई कोताही नहीं बरतना चाहते.
दर्शक यह जानना चाहते है कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? फिल्म का अंतिम पड़ाव यहीं था और बाकी दूसरे पार्ट में दिखाया जायेगा. फिल्म में पुराने स्टार्स प्रभास, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया और राणा दग्गुबाती ही मुख्य भूमिकाओं में होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




