पाकिस्तानी टीवी शो में शाहरुख-काजोल
Updated at : 15 Dec 2015 10:22 AM (IST)
विज्ञापन

कराची : हिंदी फिल्मों के लिए पाकिस्तान के एक महत्वपूर्ण बाजार के तौर पर उभरने के साथ शाहरुख खान और काजोल अपनी आगामी फिल्म ‘दिलवाले’ के प्रचार के लिए यहां के दो लोकप्रिय टेलीविजन कार्यक्रमों में नजर आने वाले हैं. रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख और काजोल के अलावा वरुण […]
विज्ञापन
कराची : हिंदी फिल्मों के लिए पाकिस्तान के एक महत्वपूर्ण बाजार के तौर पर उभरने के साथ शाहरुख खान और काजोल अपनी आगामी फिल्म ‘दिलवाले’ के प्रचार के लिए यहां के दो लोकप्रिय टेलीविजन कार्यक्रमों में नजर आने वाले हैं. रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख और काजोल के अलावा वरुण धवन एवं कृति सैनन अहम किरदारों में होंगे.
उन्होंने इन दोनों कार्यक्रमों की प्रस्तोताओं शाइस्ता लोधी और सनम जंग के साथ दुबई में शो रिकॉर्ड किए. ये दोनों शो सुबह प्रसारित होते हैं. ‘हम टीवी’ के एक अधिकारी ने कहा, ‘शाहरुख खान और काजोल सरहद के दोनों ओर मशहूर हैं तथा पाकिस्तान में भी उनके बहुत चाहने वाले हैं.’
यह चैनल ‘जागो पाकिस्तान जागो’ और ‘सितारे की सुबह’ नाम से दो लोकप्रिय कार्यक्रमों को प्रसारित करता है. शाहरुख और काजोल वाले शो 17 दिसंबर को प्रसारित किए जाएंगे. रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी ‘दिलवाले’ में वरुण धवन और कृति शैनन मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म 18 दिसंबर को रिलीज हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




