ePaper

डेजी शाह नहीं करना चाहती थीं ''हेट स्‍टोरी 3'' में काम, लेकिन...

Updated at : 14 Dec 2015 2:12 PM (IST)
विज्ञापन
डेजी शाह नहीं करना चाहती थीं ''हेट स्‍टोरी 3'' में काम, लेकिन...

बॉलीवुड अभिनेत्री डेजी शाह ने इस बात का खुलासा किया है कि अगर उन्‍हें अच्‍छी फिल्‍मों में काम करने को प्रस्‍ताव नहीं मिलता तो वे ‘हेट स्‍टोरी 3’ फिल्‍म में काम नहीं करतीं. ‘हेट स्‍टोरी 3’ ने बॉक्‍स ऑफिस पर अच्‍छी कमाई की है और दर्शकों ने डेजी के किरदार को पसंद भी किया है. […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री डेजी शाह ने इस बात का खुलासा किया है कि अगर उन्‍हें अच्‍छी फिल्‍मों में काम करने को प्रस्‍ताव नहीं मिलता तो वे ‘हेट स्‍टोरी 3’ फिल्‍म में काम नहीं करतीं. ‘हेट स्‍टोरी 3’ ने बॉक्‍स ऑफिस पर अच्‍छी कमाई की है और दर्शकों ने डेजी के किरदार को पसंद भी किया है. लेकिन डेजी का ऐसा बयान वाकई कई लोगों को भौचक्‍का कर सकता है.

डेजी ने एक इंटरव्‍यू के दौरान कहा,’ अगर मुझे अच्‍छे फिल्‍मों के ऑफर मिलते तो मैं कभी ‘हेट स्‍टोरी 3’ में काम नहीं करती. ‘जय हो’ के बाद मुझे अच्‍छी फिल्‍मों के ऑ‍फरर्स नहीं मिल रहे थे जिस कारण मैं बहुत निराश थी. लेकिन अब मुझे लगता है कि ‘हेट स्‍टोरी 3′ के लिए हां करना कोई गलत फैसला नहीं था. हर अभिनेता और अभिनेत्री को अलग-अलग किरदार निभाने चाहिये.’

डेजी ने फिल्‍म ‘जय हो’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था. फिल्म में सलमान खान भी मुख्‍य भूमिका में थे. इस फिल्‍म के बाद डेजी की यह दूसरी फिल्‍म है. डेजी का यह भी कहना है कि फिल्‍म जगत में ‘मसाला’ और ‘बोल्‍ड’ विषयों पर आधारित फिल्‍मों की भी ज्‍यादा मांग है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola