आदिरा हमारे लिए भगवान का सबसे बडा उपहार है: रानी मुखर्जी

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने आज अपनी पहली संतान को जन्म दिया और उनका कहना है कि उनकी बेटी आदिरा उनके और पति आदित्य चोपडा के लिए ईश्वर का सबसे बडा उपहार है. आज सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अभिनेत्री ने बेटी आदिरा को जन्म दिया, जो बिल्कुल स्वस्थ हैं. 37 […]
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने आज अपनी पहली संतान को जन्म दिया और उनका कहना है कि उनकी बेटी आदिरा उनके और पति आदित्य चोपडा के लिए ईश्वर का सबसे बडा उपहार है. आज सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अभिनेत्री ने बेटी आदिरा को जन्म दिया, जो बिल्कुल स्वस्थ हैं.
37 वर्षीया अभिनेत्री ने अपने प्रशंसकों और चाहने वालों का उनके ‘ समर्थन और शुभकामनाओं’ के लिए शुक्रिया अदा किया. रानी ने एक बयान में कहा, ‘मैं अपने सभी प्रशंसकों, दोस्तों और चाहने वालों का शुक्रिया अदा करना चाहूंगी. आज ईश्वर ने हमें आदिरा के रुप में जीवन का सबसे बडा उपहार दिया है. हमलोग प्रशंसकों, दोस्तों और अपने चाहने वालों को समर्थन और शुभकामनाओं के शुक्रगुजार हैं. अपने जीवन के इस नए अध्याय को खुशी से शुरु कर रहे हैं.’
इस बीच, आदित्य और रानी के लिए बॉलीवुड से शुभकामना संदेश आने लगे हैं जिनमें फिल्मकार करन जौहर, अभिनेता आयुष्मान खुराना और परिणिति चोपडा ने सबसे पहले इस जोडे को शुभकामना दी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




