प्रियंका के इंस्टाग्राम पर हुए 40 लाख फॉलोवर्स

मुंबई : ‘क्वांटिको’ अभिनेत्री प्रियंका चोपडा ने इंस्टाग्राम पर एक नया मुकाम हासिल कर लिया है. उनके ऑनलाइन फोटो साझा करने वाली इस सेवा पर 40 लाख प्रशंसक हो गए हैं. इस खास मौके पर 33 वर्षीया पूर्व मिस वर्ल्ड ने अपने प्रशंसकों का भी शुक्रिया अदा किया. उन्होंने लिखा, ‘40 लाख प्रशंसक…और अभी भी […]
मुंबई : ‘क्वांटिको’ अभिनेत्री प्रियंका चोपडा ने इंस्टाग्राम पर एक नया मुकाम हासिल कर लिया है. उनके ऑनलाइन फोटो साझा करने वाली इस सेवा पर 40 लाख प्रशंसक हो गए हैं. इस खास मौके पर 33 वर्षीया पूर्व मिस वर्ल्ड ने अपने प्रशंसकों का भी शुक्रिया अदा किया.
उन्होंने लिखा, ‘40 लाख प्रशंसक…और अभी भी गिनती जारी है… मेरा इंस्टाग्राम का परिवार बढता जा रहा है. इस प्यार के लिए आप सबका शुक्रिया यह आप सबकी वजह से ही संभव हो पाया है.’ प्रियंका पिछले साल अपने जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर आई थी.
अभिनेत्री फिलहाल संजय लीला भंसाली की ‘बाजीराव मस्तानी’ के प्रचार में मसरुफ हैं. फिल्म में वह मराठा पेशवा बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई की भूमिका निभा रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










