मेरी जिंदगी में ‘हार मान लेना” शब्द नहीं : रणवीर सिंह

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह का कहना है कि उनकी जिंदगी में ‘हार मान लेना’ शब्द नहीं है और वह अपनी अंतिम सांसों तक काम करते रहेंगे. रणवीर जल्द ही आगामी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के साथ दिखाई देंगे. फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है. यह […]
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह का कहना है कि उनकी जिंदगी में ‘हार मान लेना’ शब्द नहीं है और वह अपनी अंतिम सांसों तक काम करते रहेंगे. रणवीर जल्द ही आगामी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के साथ दिखाई देंगे. फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है.
यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें कभी लगा कि हार मान लेनी चाहिए अभिनेता ने कहा, ‘मेरे शब्दकोष में ‘हार मान लेने’ जैसा कोई शब्द नहीं है. मैं मरते दम तक काम करता रहूंगा.’ रणवीर अपनी आगामी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के एक प्रचार कार्यक्रम में संवाददाताओं से बात कर रहे थे.
30 साल के अभिनेता असल जिंदगी में काफी उर्जावान और उत्साहपूर्ण इंसान हैं लेकिन उनका कहना है कि उन्हें पता नहीं कि उनमें इतनी उर्जा कहा से आती है. फिल्म 18 दिसंबर को रिलीज होगी.
उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि मुझमें इतनी उर्जा कहां से आती है. मुझे याद है जब मैंने पहली बार ‘मल्हारी’ गाना सुना था तब संजय लीला भंसाली सर साउंड रुम में थे. मैं उत्साहित था और मैं स्टूडियो में कूदने लगा और गाने की शूटिंग करने के लिए बेसब्र हो गया.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










