सोनम नये युग की वहीदा रहमान है : शबीना खान

नयी दिल्ली : सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ फिल्म के शीर्षक गीत के शानदार डांस स्टेप निर्देशित करने वाली नृत्य निर्देशक शबीना खान ने कहा कि सलमान खान-सोनम कपूर अभिनीत फिल्म के लिए काम करना जीवन बदलने वाला एक अनुभव और सपना सच होने जैसा है. शुरुआत में शबीना को फिल्म के […]
नयी दिल्ली : सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ फिल्म के शीर्षक गीत के शानदार डांस स्टेप निर्देशित करने वाली नृत्य निर्देशक शबीना खान ने कहा कि सलमान खान-सोनम कपूर अभिनीत फिल्म के लिए काम करना जीवन बदलने वाला एक अनुभव और सपना सच होने जैसा है.
शुरुआत में शबीना को फिल्म के दो गीतों के नृत्य निर्देशन की पेशकश हुई थी लेकिन बाद में उनसे सभी गानों के लिए नृत्य निर्देशन करने को कहा गया. फिल्म के शीर्षक गीत के प्रसिद्ध डांस स्टेप के लिए खूब सराहना बटोरने वाली शबीना ने कहा कि वह सोनम की खूबसूरती और आकर्षण से प्रभावित हैं.
डेढ साल तक फिल्म के लिए काम करने वाली शबीना ने कहा, ‘सलमान और सूरज (निर्देशक) ने शीर्षक गीत और ‘जलते दिये’ (गाना) में मेरा नृत्य निर्देशन देखा और मुझे बाकी के गानों के लिए भी रखने का फैसला कर लिया.’
उन्होंने कहा, ‘मैंने अपने डांस स्टेप को उनकी खूबसूरती से जोड दिया. सोनम राजकुमारी की तरह है. मैं वहीदा रहमान की बहुत बडी प्रशंसक हूं और मुझे लगता है कि वह (सोनम) नये युग की वहीदा रहमान हैं.’
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




