मैंने एक्शन फिल्में करने के दौरान अपनी जड़ें खो दीं: सनी देओल
Updated at : 11 Nov 2015 2:36 PM (IST)
विज्ञापन

मुंबई: अपनी फिल्मों में एक्शन सीन करने के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता सनी देओल का कहना है कि उन्होंने एक्शन फिल्में करते हुए अपनी जडे़ खो दीं. सनी ने अपनी फिल्म ‘‘घायल वन्स अगेन’ का ट्रेलर लांच करने के अवसर पर यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने अपना करियर ‘‘बेताब’ और ‘‘अर्जुन’ जैसी फिल्मों से […]
विज्ञापन
मुंबई: अपनी फिल्मों में एक्शन सीन करने के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता सनी देओल का कहना है कि उन्होंने एक्शन फिल्में करते हुए अपनी जडे़ खो दीं. सनी ने अपनी फिल्म ‘‘घायल वन्स अगेन’ का ट्रेलर लांच करने के अवसर पर यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने अपना करियर ‘‘बेताब’ और ‘‘अर्जुन’ जैसी फिल्मों से शुरू किया था क्योंकि मैं इस पर भरोसा करता था.
मैंने स्टंट वाली कई फिल्में कीं लेकिन इस बीच मैंने अपनी जडें खो दीं.’ फिल्म ‘‘घायल वन्स अगेन’ सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘‘घायल’ का सीक्वल है. उन्होंने कहा, ‘‘आज के समय में एक्शन महत्वपूर्ण है…..लोग आज जो एक्शन कर रहे हैं उसे मैं पहले ही कर चुका हूं….एक पंच और दस लोग हवा में उड रहे हैं.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




