सनी देओल की ‘घायल वन्स अगेन'' का पहला पोस्टर रिलीज

Updated at : 08 Nov 2015 11:22 AM (IST)
विज्ञापन
सनी देओल की ‘घायल वन्स अगेन'' का पहला पोस्टर रिलीज

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने अपनी आने वाली फिल्म ‘घायल वन्स अगेन’ का पहला पोस्टर जारी कर दिया. यह फिल्म 1990 में आई सुपरहिट फिल्म ‘घायल’ का सीक्वल है. फोटो में चार बच्चे दोओल के बाजू पर लटके हुए हैं. देओल ने ट्वीटर पर पोस्ट किया, ‘चार मासूम बच्चे… देश के सबसे ताकतवर […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने अपनी आने वाली फिल्म ‘घायल वन्स अगेन’ का पहला पोस्टर जारी कर दिया. यह फिल्म 1990 में आई सुपरहिट फिल्म ‘घायल’ का सीक्वल है. फोटो में चार बच्चे दोओल के बाजू पर लटके हुए हैं.

देओल ने ट्वीटर पर पोस्ट किया, ‘चार मासूम बच्चे… देश के सबसे ताकतवर व्यक्ति के खिलाफ… उनके बीच सिर्फ एक व्यक्ति खडा है… घायल वन्स अगेन.’ इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के अलावा 58 वर्षीय देओल ने फिल्म का निर्देशन भी किया है.

इस फिल्म में ओम पुरी और सोहा अली खान भी हैं. इस फिल्म को जनवरी 2016 में रिलीज होना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola