क्यों ‘बाजीराव मस्तानी'' को लेकर घबराये हुए हैं रणवीर सिंह

मुंबई : जानेमाने फिल्मकार संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में मुख्य भूमिका निभा रहे अभिनेता रणवीर सिंह का कहना है कि वह इस बात से बेहद घबराए हुए हैं कि लोग मराठा पेशवा बाजीराव के किरदार में उन्हें देखकर किस तरह से प्रतिक्रिया देंगे. फिल्म में दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा मुख्य […]
मुंबई : जानेमाने फिल्मकार संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में मुख्य भूमिका निभा रहे अभिनेता रणवीर सिंह का कहना है कि वह इस बात से बेहद घबराए हुए हैं कि लोग मराठा पेशवा बाजीराव के किरदार में उन्हें देखकर किस तरह से प्रतिक्रिया देंगे. फिल्म में दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में हैं.
‘बाजीराव मस्तानी’ की शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दिलवाले’ के साथ टक्कर होगी और दर्शक उनके किरदार और फिल्म को स्वीकार करेंगे या नहीं इस बारे में अभिनेता बहुत घबराए हुए हैं. फिल्म में बाजीराव और उनकी दूसरी पत्नी मस्तानी की कहानी कहती है जिसका किरदार दीपिका पादुकोण ने निभाया है, जबकि फिल्म में प्रियंका चोपडा बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई के किरदार में दिखेंगी.
रणवीर ने कहा, ‘मैं इस बात से घबराया हुआ हूं कि ‘बाजीराव…’ देखकर लोग कैसे प्रतिक्रिया देंगे. संजय लीला भंसाली इस फिल्म पर 12-15 सालों से काम कर रहे हैं. इसमें बहुत मेहनत और खूब पसीना बहा है. इस फिल्म के लिए हम सबने मिलकर काम किया है.’
उन्होंने कहा, ‘हम लोगों को कुछ यादगार देना चाहते हैं… कुछ ऐसा जो लोगों को खुशी दे.’ रणवीर ने फिल्म में मराठा साम्राज्य के पेशवा बाजीराव का किरदार निभाया है. वह बीती शाम को अपनी आगामी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के पोस्टर लॉन्च के मौके पर बोल रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




