शाहरुख खान का बहुत सम्मान करती है मोनिका बेलुची

Updated at : 03 Nov 2015 5:04 PM (IST)
विज्ञापन
शाहरुख खान का बहुत सम्मान करती है मोनिका बेलुची

लंदन : बांड सीरीज की फिल्म ‘स्पेक्टर’ की इतालवी अभिनेत्री मोनिका बेलुची ने कहा है कि वह बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान से बहुत प्रभावित हैं जिनसे वह मोरक्को में मिली थीं. बेलुची को लगता है कि बॉलीवुड फिल्में मनोरंजक होती हैं और भारतीय सिनेमा अच्छी स्थिति में है. जब इस 51 वर्षीया अभिनेत्री से […]

विज्ञापन

लंदन : बांड सीरीज की फिल्म ‘स्पेक्टर’ की इतालवी अभिनेत्री मोनिका बेलुची ने कहा है कि वह बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान से बहुत प्रभावित हैं जिनसे वह मोरक्को में मिली थीं. बेलुची को लगता है कि बॉलीवुड फिल्में मनोरंजक होती हैं और भारतीय सिनेमा अच्छी स्थिति में है.

जब इस 51 वर्षीया अभिनेत्री से पूछा गया कि वह बॉलीवुड में काम करना चाहेंगी तो उन्होंने कहा ‘आह, बॉलीवुड, मैं कुछ नहीं कह सकती. मैं गा नहीं सकती. मैं नृत्य नहीं कर सकती. मैं एक बार मोरक्को में शाहरख खान से मिली थी और वास्तव में वह बहुत ही अच्छे इंसान हैं. मैं खुश हूं कि मैं उनसे मिली और मेरे मन में उनके प्रति बहुत अधिक सम्मान है.’
फिल्म के वर्ल्ड प्रीमियर में लंदन में हाल ही में उन्होंने कहा ‘बॉलीवुड के पास कई प्रतिभाशाली और अच्छे निर्देशक हैं और आज के समय में भारतीय सिनेमा अच्छा कर रहा है. वहां पर कुछ अलग हो रहा है.’ जेम्स बांड सीरीज की 24वीं फिल्म ‘स्पेक्टर’ भारत में 20 नवंबर को अंग्रेजी, हिन्दी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola