ePaper

सलमान को बेहद टैलेंटेड लगती है यह अभिनेत्री

Updated at : 30 Oct 2015 12:07 PM (IST)
विज्ञापन
सलमान को बेहद टैलेंटेड लगती है यह अभिनेत्री

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने अभिनेत्री स्‍वरा भास्‍कर की एक्टिंग की तारीफ की है. उनका कहना है कि वे बेहद टैलेंटेड है. स्‍वरा आगामी फिल्‍म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में सलमान की बहन का किरदार निभा रही हैं. फिल्‍म में सोनम कपूर, नील नितिन मुकेश और अनुपम खेर जैसे कई कलाकार मौजूद हैं. ‘प्रेम रतन […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने अभिनेत्री स्‍वरा भास्‍कर की एक्टिंग की तारीफ की है. उनका कहना है कि वे बेहद टैलेंटेड है. स्‍वरा आगामी फिल्‍म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में सलमान की बहन का किरदार निभा रही हैं. फिल्‍म में सोनम कपूर, नील नितिन मुकेश और अनुपम खेर जैसे कई कलाकार मौजूद हैं.

‘प्रेम रतन धन पायो’ के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर सलमान ने एक यूजर के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि स्‍वरा बेहद टैलेंटेड हैं. फिल्‍म के गाने भी एक के बाद रिलीज किये जा रहे हैं जिसे दर्शक खासा पसंद किया जा रहा है. गानों को देखकर दर्शक फिल्‍म का भी बड़ी ही बेसब्री से कर रहे हैं.

स्‍वरा ने फिल्‍म ‘रांझणा’ और ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स’ से दर्शकों से खूब तारीफें बटोरी थी. सलमान इस फिल्‍म में दोहरे किरदार में दिखाई देंगे. फिल्‍म 12 नवंबर को रिलीज हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola