OMG! करीना पहनेंगी 32 किलो का लहंगा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Oct 2015 9:37 AM
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर अपनी आने वाली फिल्म ‘की एंड का’ के एक गीत में 32 किलोग्राम का लहंगा पहने नजर आएंगी. यह फिल्म आर बाल्की की है. इस लिबास को करीना के पसंदीदा डिजायनर मनीष मल्होत्रा ने तैयार किया है. फिल्म में करीना के आपोजिट अर्जुन कपूर भी मुख्य भूमिका में दिखाई […]
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर अपनी आने वाली फिल्म ‘की एंड का’ के एक गीत में 32 किलोग्राम का लहंगा पहने नजर आएंगी. यह फिल्म आर बाल्की की है. इस लिबास को करीना के पसंदीदा डिजायनर मनीष मल्होत्रा ने तैयार किया है. फिल्म में करीना के आपोजिट अर्जुन कपूर भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे.
इस परिधान में जरदोजी का काफी काम किया गया है और इसमें जाली की कई परतें हैं. एक उपनगरीय स्टूडियो में भारी लहंगा पहन कर करीना ने दो दिन तक शूटिंग की. इस गीत की कोरियोग्राफी बोस्को ने की है. इस फिल्म में करीना ने एक बिजनिसवुमन का किरदार निभाया है और वह पहली बार अर्जुन कपूर के साथ नजर आएंगी.
एक सूत्र ने बताया, ‘पूरी फिल्म में करीना पाश्चात्य रंगढंग में नजर आती हैं, वह अपने प्रशंसकों को निराश नहीं करना चाहती थी इस वजह से वह ‘की एंड का’ के इस गीत में पूरी तरह से भारतीय रुप में नजर आएंगी. उनके लहंगे का वजन 32 किलोग्राम से अधिक है और इसे उनके करीबी मित्र मनीष मल्होत्रा ने तैयार किया है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










